TVS iQube : इस समय हर मिडिल क्लास आदमी पेट्रोल और डीजल की बढ़ती हुई कीमतों के बाद इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदने का मन बना रहा है। अगर आपको भी यह परेशानी है और आप इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो यह आर्टिकल आज आपके लिए ही है।
आज हम आपको एक शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में बताने जा रहे हैं जो सिंगल चार्ज में आपको 100 किलोमीटर तक की रेंज देगा। इसके साथ ही इसमें कई आधुनिक फीचर्स भी दिए गए हैं और राइडर की सेफ्टी का पूरा ध्यान रखा गया है।
आज इस आर्टिकल में हम TVS iQube की बात कर रहे है, जिसके दो वेरिएंट मार्केट में उपलब्ध है। TVS के iQube Standard की कीमत 1,55,603 रुपये और iQube S की कीमत 1,62,296 रुपये है।
सिंगल चार्ज में देगा इतनी रेंज
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि TVS iQube आपको सिंगल चार्जिंग में करीब 100 किलोमीटर की रेंज देगा। इसके अलावा इसकी टॉप स्पीड भी लोगों को अपना दीवाना बना सकती है। इस स्कूटर की टॉप स्पीड 78 किलोमीटर प्रति घंटा है।
मिलेंगे 7 कलर ऑप्शन
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में ग्राहकों को 7 कलर ऑप्शन दिए गए हैं। इसकी मोटर 3000 वाट की पावर जनरेट करने में सक्षम है। चालक की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए TVS iQube में आपको सामने की तरफ डिस्क ब्रेक और पीछे की तरफ ड्रम ब्रेक दिए गए है। इसके पहिये 12 इंच के है। TVS iQube का वजन 118 किलोग्राम बताया जा रहा है।
क्या है कमियां
लेकिन TVS के इस EV Scooter में आपको कुछ कमियां भी देखने को मिलेगी, जिसके कारण ग्राहक अक्सर परेशान होते है। TVS iQube में आपको टच स्क्रीन डिस्प्ले की सुविधा नहीं दी जाती है। इसका मतलब राइडर Google Maps का इस्तेमाल भी नहीं कर सकते है। इसके अलावा इस स्कूटर में आपको Central Locking System, Artificial Sound, Hill Assist जैसी कई अन्य सुविधाएं नहीं मिलती है।