भगवानपुर (बेगूसराय) थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों से विभिन्न मामलों के 5 आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार। प्राप्त जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष मनिष कुमार सिंह के नेतृत्व में अन्य पुलिस बल थाना कांड संख्या 97/22 के अभियुक्त थाना क्षेत्र के गेहुंनी गांव निवासी दासो पासवान के पुत्र रजनीश कुमार व विजय पासवान के पुत्र राजकुमार पासवान को गिरफ्तार किया है।
वहीं थाना कांड संख्या 134 /22 के अभियुक्त थाना क्षेत्र के मननपुर गांव निवासी राम रतन चौधरी के पुत्र अमित चौधरी एवं अमित के पिता रामरतन चौधरी पिता स्वर्गीय लक्ष्मी चौधरी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है वहीं एक अन्य आरोपी थाना क्षेत्र के संजात गांव निवासी सह थाना कांड संख्या 102/19 के फरार अभियुक्त योगजीत महतो पिता भरत महतो को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।