Rashifal : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आज चंद्रमा मंगल राशि से वृश्चिक राशि में प्रस्थान करेंगे। वृश्चिक राशि में सूर्य और मंगल के पहले से मौजूद होने से और चंद्रमा के आने से आज त्रिग्रही योग का निर्माण होगा। इसके साथ ही आज शुक्रमा योग भी बन रहा है। तथा विशाखा नक्षत्र भी है। ग्रहों के इन स्थिति का अलग-अलग राशियों में अलग-अलग प्रभाव पड़ेगा। आईए जानते हैं ग्रहों क इन स्थितियों का क्या प्रभाव पड़ेगा आज आपके जीवन पर।
मेष राशि (Aries)
मेष राशि वालों के लिए इस सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। विद्यार्थी आज अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। आज किसी पारिवारिक मतभेद का समाधान होगा, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। आज कार्यस्थल पर आपकी प्रशंसा की जाएगी। आज कुछ समस्याएँ आज आपको परेशान कर सकती हैं। आज शाम को अपने माता-पिता की देखभाल में बिताएँ।
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि वाले आज अपने घर की देखभाल करने में समय बिताएंगे। आज आप दूसरे लोगों को उनके काम में मदद करने में बहुत अधिक समय बर्बाद न करें। आज आप अपने बच्चे को दूसरों के लिए अच्छे काम करते देखकर प्रसन्न होंगे। शाम को आप अपने दोस्तों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं।
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि वालों के सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। अगर आप किसी के साथ मिलकर बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा है। यदि आप अपना पैसा किसी चीज़ में लगाना चाहते हैं तो आज इसके लिए बहुत अच्छा दिन हैं. इससे आपको भविष्य में बहुत लाभ मिलेगा। आज आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से हो सकती है, जिससे आपको अच्छा महसूस होगा।
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि वाले लोगों का आज का दिन सामान्य बीतेगा। जो लोग सरकारी नौकरी करते हैं उनके लिए आज का दिन थोड़ा कठिन हो सकता है। यदि आप पैसा निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा हैं। आज अपने स्वास्थ्य का ध्यान अवश्य रखें। शाम को आप अपने लिए कुछ समय निकाल सकते हैं और शॉपिंग पर जाने के बारे में सोच सकते हैं।
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। छात्रों को आज उनकी पढ़ाई में अपने शिक्षकों और सीनियर से मदद मिलेगी। आज आपके पास कोई बढ़िया आईडिया आ सकता है जो आपके व्यवसाय को और भी बेहतर बना देगा। आज आपको दूर रहने वाले परिवार के किसी सदस्य से कोई अच्छी ख़बर सुनने को मिलेगी।
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। अगर आपकी संतान के विवाह को लेकर कोई समस्या है तो वह आज ठीक हो जाएगी। यदि आप नया घर, जमीन या वाहन खरीदना चाहते हैं तो आज आप सफल होंगे। नौकरीपेशा या व्यवसाय वाले लोग आज खूब पैसा कमाएंगे और अपने करियर में सफलता प्राप्त करेंगे।
तुला राशि (Libra)
तुला राशि वालों को आज परिवार में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता हैं। यदि आज आप अपने जीवनसाथी के परिवार के किसी व्यक्ति के साथ बहस करते हैं, तो यह आपके रिश्तें में खटास लाएगी। आज आप अपने बच्चे का नया व्यवसाय शुरू करने में मदद करने के बारे में भी सोच सकते हैं। शाम का समय आज आप अपने माता-पिता की देखभाल में बिताएँ।
वृश्चिक राशि (Scorpion)
वृश्चिक राशि वाले सप्ताह के पहले दिन धार्मिक कार्य करेंगे। यदि आप व्यवसाय में सफल होना चाहते हैं, तो आपको यह सीखना होगा कि बुरी परिस्थितियों को अच्छी परिस्थितियों में कैसे बदला जाए। अगर आज कोई आपसे कुछ गलत कहता है तो चुप रहना ही बेहतर है। नौकरीपेशा लोगों को आज मनपसंद काम करने को मिल सकता है, जिससे उन्हें खुशी होगी।