Rashifal ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आज चंद्रमा की राशि कर्क और सूर्य की राशि सिंह राशि के जातक आज काफी भाग्यशाली रहेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि चंद्रमा पुष्प नक्षत्र पर सवार होकर कर्क राशि में प्रस्थान करेंगे और गुरु के साथ गज केसरी योग बनाएगें।
इसके साथ ही आज शुक्र और बुध की युति भी बनी हुई है। जिससे सभी राशि के जातकों पर लक्ष्मी नारायण योग का भी प्रभाव पड़ेगा। आज का दिन कर्क और सिंह राशि के जातकों के लिए काफी भाग्यशाली है। आईए जानते हैं कैसा रहेगा आज अन्य राशियों का दिन।
मेष राशि (Aries)
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। आज आप अपने साथी को समझेंगे और उसके साथ मिलकर अच्छे से काम करगें। आज आप उत्साहित और ऊर्जावान भी महसूस करेंगे। आज आप अपने बच्चों के बारे में कोई अच्छी ख़बर भी सुन सकते हैं। जो लोग लंबे समय से नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें आखिरकार आज सफलता मिलेगी और कुछ धन लाभ होगा।
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि वाले आज आप बहुत स्वस्थ महसूस नहीं करगें, इसलिए आज अपना ख्याल रखना ज़रूरी है। कोशिश करें कि आज बाहर का खाना न खाएं। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ बहस के कारण परेशान और तनावग्रस्त महसूस कर सकते हैं, लेकिन अपनी माँ और पिताजी से बात करने से आपको बेहतर महसूस होगा।
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहने वाला है। आज आप अपने परिवार में व्यस्त रहेंगे। आज आपको अपने ससुराल वालों से कुछ धन भी मिल सकता है। यदि आज आप किसी को पैसा देना या लेना चाहते हैं तो धैर्य रखें और स्थिति को समझें, अन्यथा पैसा नहीं मिल पाएगा। जिन लोगों का अपना व्यवसाय है, उन्हें अपने प्रतिस्पर्धियों से आज सावधान रहने की ज़रूरत है।
कर्क राशि (Cancer)
आज कर्क राशि के लोग अपनी नौकरी में अधिक प्रसिद्ध और सम्मानित होंगे। आज आप अच्छे तरीके से बात करने में माहिर होंगे, जिससे लोग आपको और पसंद करेंगे। इससे आपके सहकर्मी भी आपसे खुश रहेंगे। आज आपको कई अच्छे व्यापारिक सौदे करने का मौका मिलेगा, जो आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपको अपने भविष्य के लिए कुछ अच्छे मौके भी मिल सकते हैं। समाज में आपका महत्व और सम्मान भी बढ़ेगा।
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि वाले आज आप समाज में अधिक महत्वपूर्ण बनेंगे। आज आप अपने बच्चों के करियर पर भी ध्यान देंगे और स्कूल में किसी भी समस्या में उनकी मदद करेंगे। आज आपको जमीन या कार खरीदने का भी आनंद मिल सकता है। आज आप जो भी करेंगे उसमें माता-पिता का आशीर्वाद आपको सफलता दिलाएगा। महिलाओं को आज अपनी सास से मदद मिलेगी।
सिंह राशि(Leo)
आज सिंह राशि के लोगों को अपना पैसा सोच-समझकर खर्च करना होगा। क्योंकि अगर आज ऐसा नहीं करेंगे तो उन्हें भविष्य में पैसों की समस्या हो सकती है। आज उन चीज़ों पर पैसा खर्च न करने करें, जिनकी आपको आज वास्तव में आवश्यकता नहीं है। आज आप अपनी बुद्धिमत्ता और कौशल का उपयोग करके जो भी व्यावसायिक निर्णय लेंगे, उनमे सफल होंगे।
तुला राशि (Libra)
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। आज आपके परिवार में आपके पूर्वजों की किसी ज़मीन को लेकर भाइयों के बीच बहस हो सकती है। बेहतर होगा कि आप अपने परिवार के वरिष्ठ लोगों की बात सुनें और शांति से विवाद को सुलझाने का प्रयास करें। नौकरी के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, मेहनत का फल मिलेगा। छोटे व्यवसाय के मालिकों को आज कुछ कठिनाइयां हो सकती हैं।
वृश्चिक राशि (Scorpion)
वृश्चिक राशि वालों को आज किसी पुराने मित्र से मिलकर ख़ुशी महसूस होगी। आज आपको कोई अच्छी ख़बर भी सुनने को मिल सकती है। आज किसी को उधार देते समय सावधान रहे। सुनिश्चित करें कि आपके पास कुछ लिखित प्रमाण हों ताकि आपको बाद में कोई समस्या न हो। आपकी माँ के साथ आज आपके संबंध अच्छे रहेंगे, लेकिन आज वह किसी बात पर आपसे नाराज़ हो सकती हैं।