Kaal Sarp Yog : कई सारे लोगों की कुंडली में कई प्रकार के दोष पाए जाते हैं जिनमें से कालसर्प दोष भी एक है जिसे ईश्वर की दें माना जाता है। लेकिन कालसर्प दोष (Kaal Sarp Dosh) होने से आपको घबराने की जरूरत नहीं है।
ऐसा कहा जाता है कि व्यक्ति को पुराने जन्म के कर्मों के आधार पर अगले जन्म में सब भुगतना होता है। लेकिन जब कोई समस्या आती है तो उसका समाधान भी होता है बस उसे ढूंढने की जरूरत है। आपको बता दें किसी व्यक्ति की कुंडली में कालसर्प दोष तभी बनता है जब उसके सभी ग्रह राहु और केतु के बीच में हो।
कालसर्प योग के लिए सावन में करें ये उपाय
हिंदू धर्म की मान्यता के अनुसार सावन का महीना बहुत पवित्र होता है और इस महीने में सभी देवी देवता धरती पर भ्रमण करने आते हैं। इनमें भगवान शिव भी शामिल है जो एक लोटा जल से प्रसन्न हो जाता है। इस बार 4 जुलाई 2023 को सावन का महीना शुरू हो जाएगा और जानकारी के अनुसार इस साल सावन के 2 महीने हैं। ऐसा बताया जाता है कि अगर कुंडली में कालसर्प दोष हो तो भगवान शिव को प्रसन्न करना जरूरी है और इस साल इसके लिए बहुत लंबा समय मिलेगा।
इस तरह दूर करें कालसर्प दोष
सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा करने से नागदेवता भी प्रसन्न होते है। अगर आप पर भगवान शिव की मेहरबानी हो जाती है तो फिर नागदेवता के सभी दोष दूर हो जाते है। कालसर्प दोष दूर करने के लिए सावन का महीना सबसे उत्तम है।
लोग पूरे सावन के महीने में शिव जी का जल अभिषेक करते हैं और उन्हें प्रसन्न करते हैं। इसके अलावा महामृत्युंजय मंत्र या ॐ नमः शिवाय का जाप करने से सभी कष्ट दूर होते हैं। महामृत्युंजय मंत्र का 1,32,000 बार रुद्राक्ष की माला से जाप करना चाहिए। भगवान शिव को राजी करने के लिए दुर्गा सप्तशती का रोज पाठ करना चाहिए। रोजाना शिवलिंग पर दूध, गंगाजल और शहद मिलाकर अभिषेक करने और बिल्व पत्र चढ़ाने से भी कालसर्प दोष दूर होता है।