Rakhi Sawant: सोशल मीडिया सेंसेशन राखी सावंत (Rakhi Sawant) बीते दिनों काफी सुर्खियों में रही हैं। राखी ने अपने पति आदिल खान दुर्रानी पर राखी को धोखा देने का आरोप लगाया। इसके चलते आदिल को भी हिरासत में ले लिया गया। अब राखी एक म्यूजिक वीडियो बना रही हैं। इस वीडियो को लेकर एक बार फिर से चर्चा होने लगी है। राखी सावंत के लिए ये वीडियो इसलिए भी खास है क्योंकि इसमें उन्होंने अपना पास्ट दिखाने की कोशिश की है।
राखी के इस गाने का टाइटल ‘झूठा’ है। इस गाने में राखी ने अपना दर्द बयां किया है। गाने के लॉन्च इवेंट पर राखी फूट-फूट कर रोने लगीं। राखी ने कैमरे के सामने पति आदिल को याद किया और काफी इमोशनल नजर आईं। उन्होंने अपनी मां का भी जिक्र किया। इसके अलावा उन्होंने ट्रेलर्स को भी करारा जवाब दिया।
सॉन्ग लॉन्च इवेंट के दौरान राखी सावंत ने अपने ट्रोलर्स को करारा जवाब भी दिया। जो लोग आदिल के साथ उनके रिश्ते का मजाक उड़ाते हैं, राखी ने अपने ही अंदाज में जवाब दिया। राखी ने इवेंट में रोते हुए कहा- ‘लोग कहते हैं कि राखी सावंत को कोई धोखा नहीं दे सकता। उसे कोई धोखा नहीं दे सकता। राखी सावंत के साथ क्या गलत हो सकता है? तो क्या मैं इंसान नहीं हूँ? क्या मैं स्त्री नहीं हूँ? क्या मेरे सीने में दिल नहीं है? क्या मैं बसने का सपना नहीं देख सकता? बता दें, राखी के नए गाने झूठा को अल्तमश फरीदी ने आवाज दी है और इसका म्यूजिक आसिफ फरीदी ने तैयार किया है।