AIIMS : अगर किसी व्यक्ति को कोई बीमारी होती है तो वह इलाज के लिए अस्पताल जाता है और अगर किसी को गंभीर बीमारी है तो देश के बड़े से बड़े अस्पताल में इलाज के लिए जाता है। देखा जाए तो देश में सबसे बेहतरीन इलाज और सुविधा देने वाला हॉस्पिटल ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस यानी AIIMS है।
अब देश के कई राज्यों में AIIMS की ब्रांच खुल चुकी है लेकिन राजधानी दिल्ली में देशभर के सभी लोग इलाज के लिए आते हैं। इसलिए यहां पर एक सर्जरी के लिए वेटिंग लिस्ट 1 साल तक लंबी चली जाती है। इसी AIIMS में प्राइवेट वार्ड और प्राइवेट रूम की व्यवस्था भी है। लेकिन आज हम आपको बताने वाले हैं कि एक प्राइवेट वार्ड के लिए आपको कितना चार्ज देना होगा?
रोजाना रहती है भीड़
AIIMS के इलाज में लगभग पूरी तरह से फ्री में इलाज किया जाता है लेकिन सर्जरी पर लगने वाला छोटा मोटा खर्चा व्यक्ति के परिवार द्वारा दिया जाता है। देश में सबसे बेस्ट डॉक्टर मरीज का इलाज करते हैं। इसलिए यहां पर काफी ज्यादा भीड़ देखने को मिलती है। इसलिए जनरल वार्ड में भीड़ होती है और कई बार बेड तक नहीं मिल पाता है। हालांकि अगर आप पैसा खर्च कर सकते हैं तो आपको AIIMS में प्राइवेट हॉस्पिटलों जैसी सुविधाएं मिलेंगीं।
प्राइवेट वार्ड की मिलती है सुविधा
AIIMS में मिलने वाले प्राइवेट वार्ड हर सुविधा से लैस होते है और प्राइवेट हॉस्पिटल की तुलना में काफी सस्ता होता है। आपको बता दें दिल्ली के AIIMS में प्राइवेट वार्ड की संख्या 280 से भी ज्यादा है। अगर आप किसी मरीज को प्राइवेट वार्ड में भर्ती करना चाहते है तो एडमिट होते हुए ही आपको इसकी देनी होगी। अगर हॉस्पिटल में प्राइवेट वार्ड उपलब्ध होगा तो आपको दे दिया जायेगा।
कितना आता है खर्च
अगर हम खर्चे की बात करते है तो इसमें आपको दो कैटेगरी में रूम मिलते है, एक डीलक्स वार्ड और दूसरा बी क्लास वाला रूम होता है। डीलक्स वार्ड के लिए आपको 6 हजार रुपये प्रतिदिन और बी क्लास के लिए आपको 3 हजार रुपये प्रतिदिन के हिसाब से पैसा देना होता है। इसके अलावा प्राइवेट वार्ड लेने के लिए आपको 10 दिन का पेमेंट एडवांस देना होगा और अगर मरीन 10 दिन से पहले डिस्चार्ज हो जाता है तो बाकी के पैसे वापस कर दिए जाते है।