डेस्क : भारत में बुलेट ट्रेन चलाने का सपना जल्द ही पूरा होने जा रहा है। बुलेट ट्रेन को लेकर सरकार काफी गंभीर नजर आ रही है। साथ ही अब मुंबई – अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना को भी मंजूरी मिल गई है। मुंबई अहमदाबाद बुलेट ट्रेन के लिए हर प्रकार की मंजूरी प्राप्त हो चुकी है। इस बात की पुष्टि महाराष्ट्र मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने की है। उन्होंने बताया कि सरकार ने यह कदम बुलेट ट्रेन परियोजना में गति प्रदान करने के लिए उठाया है। साथ ही उन्होंने शिवसेना पर सवाल उठाते हुए कहा कि पिछली सरकार ने बुलेट ट्रेन परियोजना को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाए।
इतने लाख करोड़ की लागत : बता दें की हुई कैबिनेट बैठक में कई बातों पर विचार – विमर्श किया गया। इसके अलावा उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुलेट ट्रेन परियोजना के संबंध में सभी तरह की मंजूरी दे दी है। उन्होंने कहा कि कई मुद्दे लंबित है इसमें वन से लेकर भूमि अधिग्रहण अधिग्रहण शामिल है। जिसे मंजूरी प्रदान कर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस परियोजना को गति दे दी है। बता दें कि यह परियोजना 1.10 लाख करोड़ रुपए से तैयार किया जा रहा है। इसमें 88000 करोड़ रुपए जापान अंतरराष्ट्रीय सहयोग एजेंसी की ओर से दी जा रही है।
बुलेट ट्रेन की गति सबसे तेज : बता दे कि साल 2017 के सितंबर महीने में प्रधानमंत्री मोदी और जापान के तत्कालीन प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने बुलेट ट्रेन परियोजना की शुरुआत की थी। इस ट्रेन की खासियत यह है कि यह 500 किलोमीटर से अधिक की दूरी महज 2 घंटे में पूरी कर सकती है। देश में मौजूद तमाम ट्रेनों की स्पीड के मुकाबले में देखा जाए तो बुलेट ट्रेन सबसे अधिक स्पीड प्रदान करेगी।