Bank Holiday: साल 2023 का महीना खत्म होने को है। इस महीने में भी सरकारी छुट्टियां लोगों को मिली। वहीं आगामी माह मई में कुल 12 दिन बैंक बंद रहेंगे। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने मई में बैंक छुट्टियों की पूरी सूची जारी की है। दरअसल बैंक आम जनों के लिए रोजमर्रा का एक अभिन्न अंग है। लोग बैंक के माध्यम से वित्तीय लेनदेन करते हैं। इस स्थिति में बैंक के बंद होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है। ऐसे में यदि आपको बैंक संबंधित कोई जरूरी काम हो तो जल्द ही निपटा लें। आइए आपको बैंक अवकाश लिस्ट के बारे में विस्तार से बताते हैं।
कुल इतने छुट्टियां : मई 2023 में बैंकों में काफी छुट्टियां हैं। त्योहारों, जयंती आदि के कारण बैंकों में कुल 12 दिन की छुट्टी रहेगी। इसमें शनिवार और रविवार की छुट्टियां भी शामिल हैं। मई के महीने में महाराष्ट्र दिवस, बुद्ध पूर्णिमा, महाराणा प्रताप जयंती जैसे कई महत्वपूर्ण अवसर हैं। इसके चलते अलग-अलग राज्यों में कई दिनों तक बैंकों में कामकाज नहीं होगा। यह ध्यान देने योग्य है कि बैंक छुट्टियों की सूची एक राज्य से दूसरे राज्य में भिन्न होती है।
बैंक अवकाश की लिस्ट
- 1 मई, 2023- महाराष्ट्र दिवस/मई दिवस के अवसर पर बेलापुर, बेंगलुरु, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, कोच्चि, कोलकाता, मुंबई, नागपुर, पणजी, पटना और त्रिवेंद्रम में बैंक अवकाश है।
- 5 मई 2023- बुद्ध पूर्णिमा के कारण अगरतला, आइजोल, बेलापुर, भोपाल, चंडीगढ़, देहरादून, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, मुंबई, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला और श्रीनगर में बैंक अवकाश है।
- 7 मई 2023 को रविवार है।
- 9 मई, 2023 को रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती है।
- 13 मई 2023- देश भर में दूसरा शनिवार होने के कारण बैंक अवकाश है।
- 14 मई 2023- रविवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे।
- 16 मई, 2023- सिक्किम में स्थापना दिवस के कारण बैंक बंद रहेंगे।
- 21 मई 2023- रविवार होने के कारण बैंकों में अवकाश रहेगा।
- 22 मई 2023- शिमला में महाराणा प्रताप जयंती के लिए अवकाश है।
- 24 मई, 2023 को काजी नजरुल इस्लाम जयंती के उपलक्ष में त्रिपुरा में बैंक अवकाश है।
- 27 मई 2023 को चौथा शनिवार है।
- 28 मई 2023- रविवार है।