Big Boss OTT 2 के विजेता का निर्णय कल किया गया। वाइल्ड कार्ड एंट्री वाले Elvish Yadav ने Big Boss OTT2 के फिनाले को जीत कर ट्रॉफी अपने नाम करी। Big Boss OTT2 में 2 प्रतियोगियों ने फिनाले में अपनी जगह बनाई। Elvish Yadav, Abhishek Malhan, Manisha Rani। Elvish Yadav ने Abhishek Malhan को बड़े ही करीबी अंतर से हराकर Big Boss OTT2 की ट्रॉफी अपने नाम की।
Elvish Yadav ने Tiktok से की थी शुरुवात
गुरुग्राम के रहने वाले Elvish Yadav पेशे से एक Youtuber और कंटेंट क्रिएटर है। Elvish Yadav ने साल 2016 से Tiktok और Youtube पर रोस्ट वीडियो से शुरुवात करी थी। Elvish Yadav आशीष चंचलानी और हर्ष बेनीवाल के वीडियो देखकर प्रभावित हुए और इस फील्ड में आने का निर्णय किया।
Elvish Yadav की लाइफस्टाइल
Elvish Yadav की लाइफ स्टाइल शुरू से ही किसी सेलिब्रेटिज से कम नही रही है। Elvish Yadav के पास कई महंगी और लग्जरी गाड़ियां है। जिसमें सबसे ज्यादा महंगी है जिसकी कीमत 1.5 करोड़ तक है। इसके अलावा Elvish Yadav के पास 14 करोड़ का एक आलीशान बंग्ला भी है। अपने Youtube चैनल से भी Elvish Yadav लाखों की कमाई महीने में करते है।
कौन है Elvish Yadav की गर्लफ्रेंड
Big Boss OTT में Manisha Rani, Elvish Yadav के साथ फ़्लर्ट करती देखी गयी थी। कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि Elvish Yadav कृति मेहरा नाम की लड़की को डेट कर रहे है। कृति मेहरा एल्विश की काफी अच्छी दोस्त है और दोनों की बॉन्डिंग भी काफी मजबूत है। हालांकि न तो कभी Elvish Yadav और न ही कभी कृति मेहरा ने इन बातों को तूल दी।