Bigg Boss OTT 2 के घर में रोजाना नए नए हंगामे होते रहते हैं। ऐसे में फैंस के एन्टरेटेन्मेंट को दौगुना करने के लिए सलमान खान (Salman Khan ) के वीकेंड का वार भी लोगों की पसंद बना रहता है। Bigg Boss OTT 2 सलमान खान का हर हफ्ते घरवालों से मिलना उनसे बात कर उन्हे समझाना और जरूरत पढ़ने पर उनकी क्लास लेना भी फैंस को खूब अच्छा लगता हैं। लेकिन इस बार ऐसा कुछ भी नहीं हुआ हैं। असल में फैंस ने इस बार सलमान खान की क्लास को बिल्कुल पसंद नहीं किया हैं।
आपको बता दे की इस हफ्ते सलमान खान ने घर के चाहिते सदस्य एल्विश यादव को खूब डांट लगाई हैं। सलमान ने एल्विश को इस कदर डांटा की वे रोने लग गए। जिसे देख कर फैंस काफी दुखी हैं। Bigg boss OTT 2 फैंस को सलमान खान का एल्विश की तरफ ऐसा बर्ताव बिल्कुल पसंद नहीं आया है। फैंस अब एल्विश के सपोर्ट में उतर आए है। आपको बता दे की एल्विश ने एक टास्क में बेबीका को लेकर गलत बाते कही थी जिसके कारण बेबीका और मनीषा के बीच लड़ाई हुई जिसमे बात धक्का मुक्की तक उतर गई।
Bigg boss OTT 2 ऐसे में सलमान ने इस पर एल्विश को खूब फटकार लगाई। जो की फैंस को जरा भी पसंद नहीं आई और नतिजन उन्होंने सोशल मीडिया पर एल्विश को सपोर्ट करना शुरू कर दिया। रिपोर्ट की माने तो एल्विश के फैंस ने सिर्फ छह घंटे में ही एक मिलियन से ज्यादा ट्वीट कर दिए। जो की अब तक किसी के लिए नहीं किए गए हैं। एल्विश के इंस्टाग्राम फॉलोवर्स भी अब बढ गए हैं। इतने कम समय मे फैंस का सपोर्ट एल्विश को और भी ज्यादा मजबूत बना रहा हैं। वहीं दूसरी तरफ ये भी देखने को मिला हैं की फैंस ने सलमान खान को डीसलाइक करना शुरू कर दिया हैं।