डेस्क : खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 (Khatron Ke Khiladi 11 Grand Finale) को इस बार अर्जुन बिजलानी (Arjun Bijlani) ने जीत लिया है। बता दें कि खतरों के खिलाड़ी को डायरेक्टर रोहित शेट्टी द्वारा होस्ट किया जाता है। वह लंबे समय से इस शो को होस्ट कर रहे हैं। लोगों का मानना है कि रोहित शेट्टी स्टंट जैसी फिल्मों को बेहतरीन तरीके से बनाते हैं, इसलिए वह इस शो को होस्ट करने के लिए बेहद ही शानदार होस्ट माने जाते हैं। इस वक्त की सबसे बड़ी खबर यह है कि खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 को अर्जुन बिजलानी द्वारा जीत लिया गया है। बता दें की दिव्यंका त्रिपाठी इस शो की रनर अप रही है। आखिरी समय में अर्जुन ने 20 सेकंड के फासले से दिव्यंका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) को हरा दिया।
अर्जुन बिजलानी और दिव्यंका त्रिपाठी के अलावा इस शो में श्वेता तिवारी, राहुल वैद्य, विशाल आदित्य सिंह और वरुण सूद मौजूद थे। जीतने के बाद अर्जुन बिजलानी का कहना है कि इस साल कोविड-19 महामारी के कारण यह शो अपने आप में ही काफी अलग था। इस साल हम हारने और जीतने के लिए नहीं आए थे बल्कि इस साल हमें अपनी अंतर आत्मा को अनेकों ऊंचाइयों तक लेकर जाना था, जिसको लेकर हम काफी आगे तक बढे हैं। इस शो को जीतने वाला मैं नहीं बल्कि इस शो के सारे कंटेस्टेंट है। इस शो को मैंने नहीं बल्कि सभी पार्टिसिपेंट्स ने अपना भरपूर योगदान देकर अनोखा बनाया है।
ज्यादा जानकारी के लिए बता दें कि अर्जुन बिजलानी सिर्फ फिल्मों की शूटिंग और एंकरिंग में ही नहीं बल्कि कोरोना महामारी से जूझ रहे लोगों के लिए भी मदद करने के लिए आगे आए थे। उन्होंने कोरोना महामारी के दौरान बीमार हुए लोगों के लिए अस्पताल में बेड की व्यवस्था करी थी। उन्होंने यह काम राष्ट्रीय स्तर पर आकर किया था। ऐसे में उन्होंने जनता को यह संदेश दिया था कि सभी लोग आगे आए और वायरस से लड़ने में एक दूसरे का साथ दें।