बिग बॉस ओटीटी 2 Bigg Boss OTT 2 के फिनाले से कुछ दिन पहले घर से बेघर हुई जिया शंकर ने अब बाहर मीडिया के सामने शो के सदस्य अभिषेक मल्हान के लिए अपने दिल की फीलिंगस का इजहार किया हैं। आपको बता दे की शो के फिनाले से पहले बुधवार को मिड वीक एविक्शन के दौरान जिया शंकर वोटों की कमी के कारण शो से बाहर हो गई।
ऐसे में घर Bigg Boss OTT 2 से बाहर आने के बाद से ही वे अपने दोस्त अभिषेक मल्हान को सपोर्ट कर रही हैं। ऐसे में अब मीडिया इंटरव्यू के दौरान जिया ने अभिषेक को लेकर अपनी फीलिंगस को फैंस के साथ शेयर किया है।
मीडिया इंटरव्यू के दौरान जिया ने बताया की उन्हे अभिषेक पसंद हैं। लेकिन हमारे लिए किसी एक डीसीजन पर आना काफी मुश्किल रहा है। जिया ने आग बताया की घर में उनके साथ काफी सारी चीजे हुई है। घर में लोगों ने उन्हे मुझे लेकर अलग अलग बात कही जहां कही उन्होंने उन बातों को माना कही पर नहीं माना। इसलिए हम घर में कभी किसी एक डीसीजन पर नहीं आ सके। इसके आग जिया कहती है की अब घर से बाहर आने के बाद भी उनके दिल मे अभिषेक के लिए प्यार वैसा ही रहेगा जैसा की घर के अंदर रहा।
अब आपको ये तो पता ही होगा की बिग बॉस के इस घर में जिया और अभिषेक के रिश्ते पर काफी सारी बाते हुई। जहां कई लोगों ने कहा की जिया अभिषेक के साथ फेक लव एंगल चलाने की कोशिश कर रही है। तो वही जिया ने इसे हमेशा दोस्ती का नाम दिया।
वहीं घर के अंदर भी वे हमेशा अभिषेक को सपोर्ट करते दिखी। अभिषेक के साथ काफी अच्छा रिश्ता उन्होंने घर के अंदर बनाया। जिसे वे घर के बाहर भी कायम रखना चाहती है। आपको बता दे की जिया के बेघर होने के बाद शो में अब पांच फाइनलिस्ट बचे हैं, जिनमे अभिषेक, एल्विश, पूजा भट्ट, बेबीका और मनीषा रानी हैं।