पाकिस्तान से आई सीमा हैदर Seema Haider लगातार ही मीडिया सुर्खियों में छाई हुई हैं। बीते दिनों सीमा हैदर Seema Haider के बॉलीवुड में डेब्यू की बात सामने आई थी, जिसमे सीमा हैदर को एक फिल्म में काम करने का मौका मिला था। लेकिन अब बताया जा रहा हैं की सीमा जल्द ही पाकिस्तान जा सकती है। लेकिन यहां सिर्फ सीमा Seema Haider ही नहीं बल्कि उन्हे अपनी फिल्म में काम देने वाले अमित जानी के भी पाकिस्तान जाने की टिकट बुक हो चुकी हैं।
आपको बता दे की सोशल मीडिया पर अमित जानी और सीमा हैदर Seema Haider के पाकिस्तान की टिकट खूब वायरल हो रही है। फोटो के मुताबिक ये टिकट 31 दिसंबर का हैं। आपको बता दे की सीमा हैदर के भारत में रहने को लेकर कई समुदायों ने आपत्ति जताई है।
सिर्फ यही नहीं सीमा को फिल्म में काम देने को लेकर लोग अब अमित जानी का भी विरोध कर रहे हैं। बस इसी के चलते समाजवादी पार्टी के नेता अभिषेक शोम ने सीमा और अमित जानी की पाकिस्तान की टिकट बना दी है।
दरअसल अभिषेक ने मुंबई से कराची की दो टिकट बुक की है, जो की सीमा हैदर Seema Haider और अमित जानी के नाम पर है। इस फोटो को अभिषेक ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसके साथ ही अभिषेक ने कैप्शन में लिखा है की देश के गद्दार लोगों को यहां रहने की जरूरत नहीं है।
इसके साथ ही अभिषेक ने अमित जानी पर देश में हिन्दू मुस्लिम दंगा करवाने का आरोप भी लगाया है। आपको बता दे की अमित जानी सीमा हैदर Seema Haider पर फिल्म बनाने जा रहे है, जिसका नाम कराची टू नोएडा रखा गया है। इस फिल्म के लिए अमित ने सीमा के पहले पति गुलाम हैदर से बात कर उन्हे भी भारत आने का न्यौता दिया।