आमिर खान (Aamir Khan) की लाडली बेटी इरा खान (Ira Khan) बीते 3 जनवरी को शादी के बंधन में बंध गई। आपने कई बड़ी हस्तियों की शादी देखी होगी। लेकिन ऐसी अनोखी शादी आपने पहले कभी नहीं देखी होगी।
जी हां, बीते 3 जनवरी को इरा खान (Ira Khan) अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे के साथ शादी के बंधन में बंध गई। इरा खान (Ira Khan) और नुपुर शिखरे (Nupur Shikhare) की शादी बॉलीवुड की सबसे अनोखी शादियों में रही। दूल्हा ना घोड़ी चढ़ा और ना ही बैंड-बजे के साथ बारात ने एंट्री मारी। दुल्हा जिम वेयर पहनकर अपने दोस्तों के साथ 8 किलोमीटर की दौड़ लगाकर शादी की वेन्यू पर पहुंचा।
दुल्हन का भी दिखा अलग अंदाज
दूल्हा जिम वियर में शादी के सारे फंक्शंस करता रहा। वहीं दुल्हन भी कुछ अलग अंदाज में नजर आई। नूपुर और इरा की शादी बि-टाउन की सबसे सिंपल शादी रही। वैसे अपनी शादी के दिन लड़कियां काफी सजती सावरती हैं।
मगर इरा खान (Ira Khan) ने अपने ब्राइडल लुक को यूनीक और सिंपल टच देने की कोशिश की। इरा मिनिमल मेकअप किया था। हाथों में चूड़ियों के बजाय वॉच पहनी थी। लहंगे और साड़ी की बजाय पेस्टल पिंक हैरम पैंट पहनी थी।
पैंट के साथ उन्होंने ग्रीन कलर का वेलवेट ब्लाउज और पेस्टल पिंक कलर का नेट का दुप्पटा पहना था। जिसपर इंब्राइडरी की हुई थी। इस लुक को उन्होंने टीका, पोल्का नेकलेस और लॉन्ग इयरिंग के साथ कंप्लीट किया था। फुट वेयर में उन्होंने कोल्हापुरी चप्पल को चुना।
हो रही जमकर ट्रॉल
इरा (Ira) और नूपुर (Nupur) की शादी वाकई बॉलीवुड की सबसे यूनिक शादियों में से एक थी। उनकी शादी की तस्वीर इन दोनों चर्चा का विषय बनी हुई है। एक तरफ जहां लोग स्टीरियोटाइप तोड़ने को लेकर उनकी प्रशंसा कर रहे हैं।
वहीं, दूसरी तरफ ट्रॉलर जमकर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। अपने ड्रेसिंग स्टाइल की वजह से इरा और नूपुर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं। एक यूजर ने फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा जीरो फैशन सेंस। वहीं एक यूजर ने लिखा, इतनी अमीर हैं और चप्पल पहनी है। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट किया RIP वेडिंग ड्रेसिंग। RIP शादी। शादी को भी मजाक बना दिया है।