7th Pay Commission : मध्य प्रदेश की सरकार अब जल्द ही अपने कर्मचारियों को एक बड़ी खुशखबरी देने वाली हैं। आपको बता दें मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारी इस खबर को सुनने के बाद बेहद खुश नजर आ रहे हैं। सरकार के इस फैसले के बाद कर्मचारियों की सैलरी में बंपर इजाफा हो जाएगा।
आपको बता दें कि मध्यप्रदेश की सरकार के इस फैसले से अब कर्मचारियों का DA बढ़ने के साथ ही उनकी सैलरी में भी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। इसके बाद राज्य कर्मचारियों का DA भी केंद्रीय कर्मचारियों के बराबर 42% हो जाएगा।
CM चौहान ने किया ऐलान
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस फैसले की घोषणा सीहोर जिले में हो रहे एक सामूहिक कार्यक्रम के दौरान की थी। अब राज्य के कर्मचारियों का DA 4% बढ़ने से उनके वेतन में 1600-6000 रुपये की बढ़ोतरी हो जाएगी।
केंद्र सरकार की तर्ज पर ही मध्य प्रदेश सरकार भी साल में दो बार कर्मचारियों के DA में संशोधन करती हैं। कैबिनेट बैठक के दौरान 15 मार्च को यह फैसला लिया गया था जिसे 1 जनवरी 2023 से प्रभावी कर दिया गया है और इस कारण सरकार पर 265 करोड़ का कर्ज बढ़ेगा।
इन राज्य सरकारों ने भी बढ़ाया महंगाई भत्ता
आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में ओड़िसा की राज्य सरकार ने भी अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की है। जिसके बाद इनका DA 38% से 42% हो गया है। ये आदेश 1 जनवरी 2023 से लागू हो चुका है।
इससे पहले कर्नाटक की सरकार ने भी अपने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाने का फैसला किया था। कर्नाटक सरकार ने कर्मचारियों का DA 31 फीसदी से बढ़ाकर 35 फीसदी कर दिया है। इसमें 4 फीसदी की बढ़ोतरी 1 जनवरी 2023 से लागू कर दी गई है। इससे पहले हिमाचल प्रदेश और हरियाणा सरकार ने भी अपने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा दिया है।