JCB : अगर कोई व्यक्ति बाइक या फोर व्हीलर कोई भी साधन खरीदे सबसे पहले उसका माइलेज और कीमत चेक की जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि व्हीकल को खरीदने के बाद उसके माइलेज के हिसाब से होने वाले खर्च का सीधा असर हमारी जेब पर पड़ता है। इसलिए हर कोई चाहता है कि ज्यादा माइलेज देने वाला साधन खरीदें।
लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि एक JCB कितना एवरेज देती है? इसे एक घंटे चलाने में कितना डीजल खर्च हो जाता है? आप लोगों ने जरूर कभी ना कभी JCB को खुदाई या काम करते हुए जरूर देखा होगा। तब आपके मन में यह सवाल तो जरूर आया होगा कि JCB को चलाने में कितना खर्च आता है और ये कितना एवरेज देती होगी?
दमदार इंजन और मशीनरी से लैस
आपको बता दे कि दमदार इंजन वाली और मशीनरी से लैस इस एक्सकेवेशन मशीन या अर्थ मूवर को JCB भी कहा जाता है। लेकिन आपको बता दें JCB एक कंपनी का नाम है जो अर्थ मूवर बनाने का काम करती है। लेकिन देखा जाए तो इस कंपनी की ही एक्सकेवेशन मशीन का हर जगह जाकर इस्तेमाल होता है इसलिए इसका नाम JCB पड़ गया।
एक घंटे में इतना फ्यूल खर्च
देखा जाये तो JCB जैसी बड़ी मशीनों का माइलेज किलोमीटर के हिसाब से नहीं नापा जाता है क्योंकि इन्हे दूरी कवर करने के लिए नहीं बनाया गया है। इसलिए इनका माइलेज भी किलोमीटर में नहीं नापा जाता है। वैसे अगर एक JCB मशीन 1 घंटे तक चलती है तो ये 5 से 7 लीटर फ्यूल खर्च कर देती है और अगर लोड ज्यादा हो तो ये 10 लीटर डीजल भी खर्च कर देती है।
कितना आता है मेंटेनेंस
किसी भी सामान्य व्हीकल के मामले में JCB का मेंटेनेंस काफी ज्यादा आता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस मशीनरी का इस्तेमाल जिन कामों के लिए होता है उसमें टूट-फूट ज्यादा होती है। इसलिए देखें तो ये मशीन एक महीने में 10-12 हजार रुपये का खर्च मांगती है।