Post Office Scheme : बस 399 रुपये का प्रीमियम जमा करें, मिलेंगे 10 लाख का बीमा कवर….

Post Office Scheme : हम हर साल ये देखते हैं कि कई लोग सड़क हादसे में दुनिया को अलविदा कह देते हैं और ज्यादातर सड़क हादसे में मजदूर या फिर गरीब अपनी जान गंवा देते हैं। हैरानी की बात यह है कि सड़क हादसे में इंसान के चले जाने के बावजूद भी इन गरीबों को ना तो किसी प्रकार का मुआवजा मिलता है और ना ही किसी प्रकार का बीमा दिया जाता है। इन सारी परेशानियों को देखते हुए कई लोगों ने बीमा लेना शुरू कर दिया है।

आप लोगों की जानकारी के लिए बता दे कि भारतीय डाक विभाग (Post Office) ने टाटा एआईजी के साथ मिलकर गरीबों और आम इंसानों के लिए दुर्घटना बीमा शुरू किया है जो कि काफी ज्यादा सस्ते हैं। इस पॉलिसी में परिवार को कई प्रकार की सुविधा दी जाती है.

जैसे कि अगर किसी की मृत्यु हो गई तो परिवार को बीमा कवर दिया जाता है। उसके अलावा अगर दुर्घटना में बड़ी चोट लगी है तो उसके लिए मुआवजा राशि दी जाती है। इतना ही नहीं बल्कि अब तो ट्रांसपोर्टेशन का खर्चा भी दिया जाने लगा है।

हैरानी की बात यह है कि आपको साल भर में 299 से लेकर 399 तक की राशि भरनी पड़ेगी। देखा जाए तो यह बीमा काफी ज्यादा सस्ता है, जिसे कोई भी अपना सकता है। उदाहरण के तौर पर जो व्यक्ति बीमा भर रहा है, अगर अचानक ही दुर्घटना में उनकी मौत हो गई तो उनके परिवार को 10 लख रुपए की राशि दी जाएगी।

इसी के अलावा अगर कोई गहरी चोट लगी है तो 60,000 की जमा पूंजी और ट्रांसपोर्टेशन के लिए ₹25,000 दिए जाएंगे। वहीं दूसरी और अगर आप 3,99 की पॉलिसी ले रहे हैं तो दुर्घटना के दौरान आपको इलाज के लिए ₹30,000 और ट्रांसपोर्टेशन के लिए₹25,000 दिए जाएंगे।

अगर किसी दुर्घटना के कारण व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है तो इलाज के दौरान ₹10,000 तक का मुआवजा भी दिया जाएगा। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए यह बताना पड़ेगा कि उनके पास इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में खाता होना चाहिए।

ताकि वह व्यक्ति पूरी तरह से बीमा का लाभ उठा सके। आप चाहे तो अपने नजदीकी डाकघर में जाकर इस बीमा के बारे में सारी जानकारी ले सकते हैं। आप इस पॉलिसी का लाभ आसानी से उठा सकते हैं ताकि आगे चलकर आप अपने परिवार को सुनिश्चित कर सके।