Gold Silver Price Update : आज नवरात्रि शुरू हुए 8 दिन बीत गए हैं। बीते रविवार से नवरात्रि शुरू हो चुका है और साथ ही पितृ पक्ष के खत्म होते ही सारे शुभ कार्य करने भी शुरू हो गए। नवरात्रि के पहले दिन से ही लोग मां दुर्गा को अर्पित करने के लिए सोना-चांदी भी जमकर खरीदे जा रहे हैं। इसी खरीदारी के बीच लगातार सोने के भाव आसमान छू रहे हैं। ऐसे में अगर आप आज सोना या चांदी खरीदने की सोच रहे हैं, तो सबसे पहले आज के सोने-चांदी के भाव जान लीजिए।
बीते 4 दिनों से आसमान छू रहा सोने का भाव
दिल्ली के सराफा बाजार में आज 22 अक्टूबर के दिन सोने और चांदी के भाव जारी कर दिए गए हैं। नवरात्रि के शुरू होते ही सोने और चांदी के भाव में बड़ी उछाल देखी गई थी। हालांकि नवरात्रि के दूसरे दिन से सोने और चांदी के भाव में स्थिरता देखने को मिली थी। वही अब गुरुवार से सोने के भाव में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। कल सोना 770 रूपए और महंगा हुआ था। वही आज फिर सोने के भाव में 220 रूपए का इजाफा हुआ है।
फिर 220 रूपए महंगा हुआ सोना
आज 22 अक्टूबर के दिन दिल्ली में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 61,750 रूपए है। कल यानी कि शनिवार के दिन 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 61,530 रूपए था।
10 ग्राम 22 कैरेट सोने की बात करें तो आज इसका भाव 56,600 रुपए किलो है। वही कल इसका भाव 56,400 रुपए किलो था।
1200 रुपए महंगा हुआ चांदी
जहां लगातार कुछ दिनों से सोने के भाव में बढ़ोतरी देखने को मिल रहा था। वहीं सोमवार से चांदी के भाव में स्थिरता बनी हुई थी। इसके बाद शुक्रवार के दिन चांदी के भाव 500 रूपए नीचे गिर गए। वही आज रविवार के दिन चांदी 1200 रुपए महंगा हो गया है। आज चांदी का भाव 75,300 रूपए किलो है। वही कल यानी कि शनिवार के दिन इसका भाव 74,100 रूपए किलो था।