DA Hike : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है और सुनने में आ रहे हैं कि उनकी सैलरी में बढ़ोतरी होने वाली है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि सातवें वेतन आयोग के अनुसार सरकार कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में साल में दो बार संशोधन करती है। इस बार मार्च के महीने में सरकार ने कर्मचारियों के DA में 4 फ़ीसदी की बढ़ोतरी कर उन्हें एक बड़ी सौगात दी थी। इसी के साथ ही कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 38% से बढ़कर 42% तक पहुंच चुका है। जिससे कर्मचारियों की सैलरी में भी इजाफा हुआ है।
अब बढ़ेगा इतना DA
आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि लगातार अपनी सैलरी बढ़ाने की मांग कर रहे हैं और फिटमेंट फैक्टर में संशोधन की मांग पिछले कई सालों से हो रही है। हालांकि सातवें वेतन आयोग के अनुसार कर्मचारियों को महंगाई भत्ता, सैलरी और अन्य लाभ दिए जाते हैं। इसी वेतन आयोग के अनुसार अब एक बार फिर कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी की उम्मीद की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट से पता चला कि कर्मचारियों का महंगाई भत्ता अब 4 फीसदी और बढ़ सकता है। आपको बता दें कि इसमें बढ़ोतरी होने के बाद यह 42% से 46% तक पहुंच जाएगा। हालांकि 42% महंगाई भत्ता 1 जनवरी 2023 से प्रभावी हो चुका है। अब जुलाई में सरकारी भर्ती कर्मचारियों का DA बढ़ा सकती है।
5400 पे ग्रेड वालों की इतनी बढ़ेगी सैलरी
सरकार AICPI आंकड़ों के आधार पर कर्मचारियों का DA करती है। इस समय AICPI इंडेक्स के आंकड़े 134.02% तक पहुंच चुके है। अगर ये मई और जून से बढ़कर 134.8% रखा पहुंच जाते है तो AICPI इंडेक्स 46% तक पहुंच जायेगा। इसी प्रकार अगर किसी कर्मचारी को 5400 पे ग्रेड के हिसाब से सैलरी मिल रही है तो उसे 30550 रुपये बेसिक सैलरी मिलती है। इस प्रकार उसे उसे 14073 मासिक DA और सालाना 1,68,636 रुपये DA बढ़ जायेगा।