Ajab-Gajab : जब कभी अंतरिक्ष की बात आती है तो लोगों के मन में कई तरह के सवाल पैदा हो जाते हैं।लेकिन इन सवालों के जवाब हर किसी के पास नहीं रहते है। लोगों के मन में दूसरी दुनिया से जुड़े कई सवाल आते हैं कि वहां कौन से जीव रहते हैं या एलियन रहते है या नहीं?
अब तक इन बातों की पुष्टि नहीं हो पाई है लेकिन आज हम आपको एकमात्र ऐसे जीव के बारे में बताने जा रहे हैं जो अंतरिक्ष में जाकर प्रेग्नेंट हुआ है और यह धरती का एकमात्र जीव है। इसमें 33 बच्चों को जन्म दिया है। आइये इसके बारे में आपको ज्यादा जानकारी देते हैं….
मैशेबल वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार रूस के एक कॉकरोच (Cockroach pregnant in space) के नाम ये खिताब दर्ज है कि वो दुनिया का एक मात्र जीव है जो स्पेस में प्रेग्नेंट हुआ था। यह घटना 14 से 26 सितंबर 2007 की है। नाडेज्डा (Nadezhda) नाम के इस कॉकरोच को एक एक्सपेरिमेंट के तहत अंतरिक्ष में भेजा गया था। इसके नाम का मतलब होता है उम्मीद।
रॉसकॉसमॉस फोटॉन एम बायो सैटलाइट के जरिए इसके और इसके अन्य कॉकरोच साथियों को अंतरिक्ष में भेजा गया था। यहां पर इसने अपने बच्चे कंसीव कर लिए और 12 दिन में अपनी यात्रा पूरी कर वापस धरती पर आ गई।
कॉकरोच के शरीर में आया बदलाव
धरती पर आने के बाद इस कॉकरोच ने 33 बच्चों को जन्म दिया और सभी बच्चे सामान्य रूप से खा पी रहे थे। लेकिन धरती पर पैदा होने वाले कॉकरोच एक पारदर्शी खोल के साथ पैदा होते हैं जो बढ़ती उम्र के साथ गहरा और भूरे रंग का होता चला जाता है। उसके बाद वह वैसा ही रूप ले लेते हैं जैसा धरती पर पैदा होने वाले कॉकरोच लेते हैं। लेकिन जो कॉकरोच अंतरिक्ष में पैदा हुआ है उनका खोल तेजी से काला होता गया।
इस वजह से शरीर में आया बदलाव
जब इस बारे में वैज्ञानिकों ने शोध किया तो पता चला कि यह सारा बदलाव ग्रेविटी के कारण हुआ है। अंतरिक्ष में ग्रेविटी कम होती है जिसके कारण उनके शरीर में यह बदलाव हुआ। इसके बाद यह भी पता चला कि अंतरिक्ष में जो कॉकरोच प्रेग्नेंट हुई थी उसका एक बच्चा जिसने धरती पर जन्म लिया वह सामान्य नजर आ रहा था, बिल्कुल वैसे ही जैसे धरती पर जन्म लेने वाले कॉकरोच होते हैं। उनकी लाइफ साइकिल भी सामान्य कॉकरोच जितनी ही थी।