7th Pay Commission : सरकार द्वारा में कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता बढ़ाने के बाद कई राज्य सरकारें भी है जो अपने कर्मचारियों के हित में फैसला ले रही हैं। इसी तरह ओडिशा के राज्य सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी का आदेश जारी कर दिया है। ओडिशा सरकार द्वारा कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4% की बढ़ोतरी कर दी गई है जिसके बाद ही है और 38% से बढ़कर 42% हो चुका है। ये नया नियम 1 जनवरी 2023 से लागू हो जायेगा।
मुख्यमंत्री ने दिया बयान
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बताया है कि सरकार की तरफ से राज्य के कर्मचारियों और पेंशनर्स को रज महोत्सव से पहले ही यह तोहफा दिया गया है। अब कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ता और महंगाई राहत में 4 फीसदी बढ़ोतरी की गई है। इसका फायदा 4 लाख कर्मचारियों और 3.50 लाख पेंशनर्स को होगा।
जून में मिल सकता है एरियर का पैसा
इसके अलावा सूत्रों से जानकारी मिली है कि कर्मचारियों और पेंशनरों के खाते में जून के महीने में मोटी रकम आ सकती है। जानकारी के अनुसार जनवरी से लेकर जून तक का बढ़ा हुआ DA उन्हें एरियर के रूप में दिया जायेगा। इसके साथ ही अब कर्मचारियों के अलावा पेंशनर्स को भी बढ़ती हुई महंगाई की मार से राहत मिलेगी।
इससे पहले कब हुई बढ़ोतरी?
आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि ओडिशा कि राज्य सरकार द्वारा किए गए इस फैसले के बाद राज्य के 7.50 कर्मचारियों को लाभ देने वाला है और उनकी सैलरी में इजाफा होने वाला है। आपको बता दें कि इससे पहले राज्य सरकार ने अप्रैल 2023 में कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी का फैसला लिया था। उस समय भी DA में 4 फीसदी बढ़ोतरी के बाद उनका DA 34% से 38% कर दिया गया था। कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी AICPI इंडेक्स के आंकड़ों के आधार पर की जाती है।