डेस्क : आजकल हिजाब को लेकर पूरे देश में मुद्दा गरमाया हुआ है। पड़ोसी देश पाकिस्तान से भी इस पर रिएक्शन आ रहे हैं। हिजाब को लेकर चल रहे राजनीति में बॉलीवुड के बड़े सितारे चुप हैं, लेकिन कई सितारों ने इस पर अपनी बात भी रखी है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कई नामी हस्तियों ने अपने क़िरदार के साथ न्याय करने के लिए पर्दे पर बुर्का – हिसाब को पहना है।
दिया मिर्ज़ा – बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक दिया मिर्ज़ा ने Zee5 की ओरिजिनल सीरीज काफिर से अपना डिजिटल डेब्यू किया था। इसमें इंडिया ने एक पाकिस्तानी महिला कैलाश अख्तर की भूमिका निभाई थी। अपने रोल के साथ इंसाफ करने के लिए दिया ने हर संभव कोशिश की और हिसाब भी पहना।
आलिया भट्ट – बॉलीवुड इंडस्ट्री में बेहद कम समय में अपना पहचान बनाने वाले आलिया भट्ट उन एक्ट्रेसेस में शुमार हो चुकी है, जो अपने किरदारों में पूरी तरह डूब जाती है। फिल्म राजी हो या गली ब्वॉय आलिया अपने किरदार को पर्दे पर पूरी तरह से जीवंत कर देती है। फिल्म राजी और गली ब्वॉय में आलिया ने एक मुस्लिम लड़की का किरदार निभाया था और जनता के सामने सही ढंग से रखने के लिए उन्होंने बुर्का भी पहना।
प्रियंका चोपड़ा – बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भी मुस्लिम लड़की की भूमिका में नजर आई थी। फ़िल्म सात खून माफ में उन्हें हिजाब पहने हुए देखा गया था। साल 2011 में रिलीज हुई इस फिल्म में प्रियंका ने सुजाना एन्ना-मरी जोहानेस का किरदार निभाया था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया।
दिपिका पादुकोण – हिंदी फिल्म जगत की टॉप एक्ट्रेसेस में शामिल दीपिका पादुकोण ने फिल्म ओम शांति ओम से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म के एक सीन में दिपिका ने भी बुर्का पहना था।
कोंकणा सेन शर्मा – बात बुरखे की हो और फिल्म ‘लिपस्टिक अंडर माय बुर्का’ को भूल जाए ऐसा हो ही नहीं सकता। यह फिल्म बॉलीवुड की बेहतरीन फिल्मों में से एक है। जिसमें कोंकणा सेन शर्मा ने बुर्का पहनकर बड़ी दमदार परफॉर्मेंस दी थी। इस पर लोग सिनेमा हॉल में सिटियां बजाने पर मजबूर हो गए थे।
तब्बू – तब्बू बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से हैं जो अपने किरदार को बखूबी पर्दे पर उतार देती है। तब्बू ने विशाल भारद्वाज की फिल्म में शाहिद कपूर की मां गाजला का रोल प्ले किया था। इस रोल के लिए उन्होंने भी बुर्का पहना था।
श्रद्धा कपूर – बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेसेस में से एक श्रद्धा कपूर ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर की भूमिका निभाई थी। यह फिल्म हसीना पारकर की बायोपिक है और इस रोल में उनका बुर्का पहनना जरूरी था। श्रद्धा ने रोल में जान डालने के लिए बुर्का पहना था।
कैटरीना कैफ– फिल्म मेरे ब्रदर की दुल्हन में विदेशी बाला से देसी बहू बन चुकी ऐक्ट्रेस कैटरीना कैफ भी बुर्का में नजर आई थी। कैटरीना और इमरान खान का एक सीन था, जिसे परफेक्ट बनाने के लिए कैटरीना को बुर्का पहनाया गया था।