बेगूसराय निवासी समस्तीपुर जिला सहायक आपूर्ति पदाधिकारी पर कसा शिकंजा। बेगूसराय में हॉस्पिटल, मार्केटिंग कॉम्पलेक्स का खुलासा।कोलकाता में पत्नी के नाम पर आलीशान फ्लैट शामिल। लाखों की जमीन के कागजात, 40 लाख बैंक डिपॉजिट। 50 लाख के सोने के जेवरात खरीदने की भी हुई पुष्टि। जिला आपूर्ति पदाधिकारी नवीन कुमार के बेगूसराय और समस्तीपुर के ठिकानों पर छापेमारी हुई है। फ़ूड इंस्पेक्टर नवीन कुमार पर आय से 2 करोड़ 17 लाख अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है।