Bullet 350 : दिवाली के मौके पर अगर आप भी कोई टू व्हीलर खरीदने का मन बना रहे हैं तो इस समय Royal Enfield 350 पर शानदार ऑफर चल रहा है। देखा जाए तो रॉयल एनफील्ड कंपनी की मोटरसाइकिल का क्रेज हर उम्र के लोगों ने देखने को मिलता है।
हर कोई इस कंपनी की बाइक्स को पसंद करता है। आपको रॉयल एनफील्ड Bullet 350 में 349cc का पावरफुल इंजन मिलता है। इसमें आपको 40kmpl का माइलेज भी मिलता है। इस मोटरसाइकिल के आगे और पीछे दोनों टायर में डिस्क ब्रेक दिए गए है, जो राइडर को अधिक कंट्रोल देते है।
देना होगा 20,000 रुपये डाउन पेमेंट
Bullet 350 में आपको सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर दिया गया है, जो इसके लुक को और भी आकर्षक बनाता है। इसमें आपको 20.4 PS की पावर मिलती है। अगर आप इस बाइक को खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपको केवल ₹20,000 डाउन पेमेंट देना होगा और इसके बाद हर महीने आपको 5,740 रुपये की EMI देनी होगी।
इस पर आपको 9.7% ब्याज लगेगा। आप चाहे तो ज्यादा डाउन पेमेंट देकर अपनी किस्त की राशि को कम कर सकते हैं। अगर Royal Enfield की इस मोटरसाइकिल पर आपको फाइनेंस करवाना है तो नजदीकी डीलरशिप पर जाकर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
5 कलर ऑप्शन और 3 वेरिएंट
Royal Enfield Bullet 350 का 349cc का इंजन 27 Nm पीक टॉर्क जनरेट करता है। इस बाइक में एनालॉग स्पीडोमीटर, इको इंडिकेटर, टेल लाइट्स और डिजिटल डिस्प्ले जैसे एडवांस फीचर्स मिलते है। Bullet 350 की शुरुआती एक्स शोरूम प्राइस 1.74 लाख रुपये है।
जबकि, इस बाइक के टॉप मॉडल की एक्स शोरूम प्राइस 2.16 लाख रुपये है। इसमें आपको ऑडोमीटर रीडिंग, ट्रिपमीटर रीडिंग और फ्यूल लेवल आदि की जानकारी भी मिल जाती है। इसमें बड़ी साइज का फ्यूल टैंक दिया गया है जिसमें 13 लीटर फ्यूल कैपेसिटी है। जिससे आप लम्बे सफर पर जा सकते है। इसके अलावा आपको Bullet 350 5 कलर ऑप्शन और 3 वेरिएंट में मिल जाएगी।
मिलेगा सिंगल ABS चैनल
Royal Enfield Bullet 350 का वजन 195 किलोग्राम है। इसमें आपको USB चार्जर सपोर्ट भी दिया गया है। इसमें आपको आरामदायक सस्पेंशन के साथ में 19 इंच फ्रंर और 18 इंच रियर व्हील मिल जाते है। इसमें विंडशील्ड और किक स्टार्ट फीचर्स मिलते है। इस बाइक में आपको सिंगल ABS चैनल दिया गया है।