MG Comet EV : जो लोग एक किफायती इलेक्ट्रिक कार खरीदना चाह रहे थे अब उनके लिए एक अच्छी खबर है। अब भारत में MG Comet EV को लॉन्च कर दिया गया है। इलेक्ट्रिक कर ऐसे लोगों के लिए बनाई गई है जो रोजाना अपना 50 किलोमीटर तक का सफर करते हैं.
और रोजमर्रा के काम निपटा सकते हैं। ऐसे मिडिल क्लास लोगों के लिए यह किफायती और अच्छी इलेक्ट्रिक कार साबित होगी। कंपनी ने बताया है कि इसका मासिक चार्जिंग खर्च लगभग 519 रुपये है।
ये EV Car आपको 5 कलर ऑप्शन में मिलती है जिसमें ग्रीन, ब्लैक, सिल्वर, वाईट और ब्लैक-वाईट में आप इसे खरीद सकते है। इस छोटी सी कार में आपको केवल दो दरवाजे दिए गए है जबकि एक साथ 4 लोग बैठकर इसमें सफर कर सकते है। इसी के साथ इसमें 12 इंच के वहील्स दिए गए है।
Tata Nano से भी है छोटी
इस इलेक्ट्रिक कार की लंबाई 2974mm, चौड़ाई 1505mm और ऊंचाई 1631mm है। वहीं इसका व्हीलबेस 2010mm है। अगर आपने कभी पुरानी Tata Nano कार देखी है तो ये Tata Nano EV से भी छोटी है। Nano कुल 3099mm लंबी, 1495mm चौड़ी और 1652mm ऊँची है।
ये कार होगी बोलने से कंट्रोल
आपको MG Comet EV में कई शानदार फीचर्स देखने को मिलेंगे। इसमें आपको इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, इंफोटेनमेंट सिस्टम और फ्लोटिंग ड्यूल स्क्रीन मिलती है जो 10.25 इंच की बड़ी टचस्क्रीन के साथ आती है। आप इस EV Car को Hey MG बोलकर कोई भी कमांड दे सकते है जबकि इसमें कुल 55 ऐप्स इस्तेमाल कर सकते है।
कितनी मिलेगी रेंज
MG Comet EV में 17.3 kWh की बैटरी दी गई है और कंपनी का दावा है कि इसे एक बार फुल चार्ज करने पर ये आपको 230 किलोमीटर की रेंज देगी। इसमें आपको बैटरी चार्ज करने के लिए 3.3 kW का चार्जर दिया गया है जिससे बैटरी को फुल चार्ज होने में 7 घंटे लग जाते है। लेकिन इसमें आपको फास्ट चार्जिंग सपोर्ट नहीं दिया गया है। इस EV Car में आपको ऑटोमेटिक गियरबॉक्स मिल जायेगा।
MG Comet EV की कीमत
आपको बता दें MG Comet EV की स्टार्टिंग प्राइस 7.98 लाख रुपये है, जो इसकी एक्स शोरूम प्राइस है। इसकी टेस्ट ड्राइव MG के शोरूम में 27अप्रैल से शुरू होगी। अगर आप इसे खरीदना चाहते है तो 15 मई 2023 से इसकी बुकिंग शुरू हो जाएगी।