Acer : ताइवान में स्थित मल्टीनेशनल टेक्नोलॉजी कॉरपोरेशन कंपनी Acer ने रविवार को हैदराबाद में हुए एक फंक्शन के दौरान भारतीय बाजार में अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है। ये Acer कंपनी का पहला EV Scooter है जो भारत में लॉन्च किया गया है और इसकी शुरुआती एक्स शोरूम प्राइस 1 लाख रुपये बताई जा रही है।
इसे भारतीय इलेक्ट्रिक मोबिलिटी प्लेटफार्म eBikeGo के साथ पार्टनरशिप में लॉन्च किया गया है। अब इसकी डिजाइन और मैन्युफैक्चरिंग eBikeGo द्वारा की जाएगी। आइये आपको बताते है इसकी पूरी डिटेल…..
MUVI 125 4G की प्रीबुकिंग हुई शुरू
अब जल्द ही Acer कंपनी के MUVI 125 4G की प्रीबुकिंग शुरू कर दी जाएगी। इसके साथ ही कंपनी ने अब इसकी डीलरशिप में इंटरेस्ट रखने वाले लोगों को भी अपना ओपिनियन देने के लिए इनविटेशन भेजा है। अगर आपको इसकी प्री-बुकिंग और डीलरशिप से संबंधित कोई भी जानकारी चाहिए है तो आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
मिलेगी 75 घंटे की टॉप स्पीड
Acer कंपनी ने सितंबर 2023 के दौरान ही इसे पहली बार ग्रेटर नोएडा में हुए ईवी इंडिया एक्सपो-2023 में पेश किया था। इसमें आपको स्वैपेबल बैटरी दी गई है जो हैसल फ्री चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें आपको 48V 35.2Ah के दो रिमूवैबल बैटरी दी गई है जिसमें हर बैटरी आपको 80 किलोमीटर तक की रेंज देती है। इसमें आपको 75 kmph की टॉप स्पीड भी मिलेगी। कंपनी ने दावा किया है कि इसे आप 4 घंटे में फुल चार्ज कर सकते हैं और इसमें आप एक बैटरी का ऑप्शन भी चुन सकते हैं।
मिलेंगे ये फीचर्स भी
इसमें आपको हल्के वजन वाली चेसिस और 16 इंच के अलॉय व्हील दिए गए है। इसे आप चाहे तो एक इंटरएक्टिव मशीन में भी बदल सकते हैं। इसके साथ ही आप इसे अपने iOS और एंड्राइड स्मार्टफोन के साथ भी कनेक्ट कर सकते है। इसे तीन कलर ऑप्शन वाइट, ब्लैक और ग्रे में पेश किया गया है। इसमें ब्लूटूथ सपोर्ट वाली 4 इंच LCD स्क्रीन भी दी गई है, जिसमें 3 कॉन्फिगरेशन अवेलेबल है।