Honda Monkey : टू व्हीलर कंपनी Honda भारत के अलावा अन्य देशों में भी अपनी बाइक्स की बिक्री करती है। जापानीज कंपनी Honda ने हाल ही में अपनी एक खास बाइक थाईलैंड के मार्केट में लॉन्च की है जो इस समय सुर्खियों का हिस्सा बनी हुई है।
Honda Monkey के नए लाइटनिंग एडीशन को 125cc में काफी दमदार फीचर्स दिए गए है। इस नई बाइक के अपग्रेडेड वर्जन में कई नए बदलाव किए गए है। आइये जानते है इसकी खासियत के बारे में……
Honda Monkey की कीमत
इस बार Honda Monkey को प्रीमियम एडिशन में लॉन्च किया गया है जिसके कारण इसकी कीमत भी ज्यादा है। थाईलैंड में इसकी कीमत करीब 1,08,900 भाट यानी 2.59 लाख रुपये है और इसके स्टैंडर्ड मॉडल की कीमत करीब 99,700 भाट यानी 2.38 लाख रुपये है। इस बाइक को अपग्रेड करने के कारण इसकी कीमत बढ़ गयी है।
कैसी है Honda Monkey लाइटनिंग
इस बाइक को ब्राइट येलो कलर के शेड के साथ ग्लोसी डिजाइन दिया गया है। इसमें आपको फ्यूल टैंक, अप-साइड-डाउन फोर्क, साइड पैनल्स, स्विंग आर्म और रियर शॉक ऑब्जर्वर के ऊपर भी येलो शेड मिलेगा। इसके अलावा बाइक को प्रीमियम लुक देने के लिए हैंडलैंप, इंस्ट्रूमेंट कंसोल, ब्रेक और क्लच लीवर पर क्रोम का बखूबी इस्तेमाल किया गया है।
पावर और परफॉर्मेंस
इस बाइक में मिलने वाला 125cc इंजन 9.2bhp पावर और 11Nm टॉर्क जनरेट करता है। इसके पुराने मॉडल में आपको 4 स्पीड गियरबॉक्स मिलता था लेकिन अपग्रेडेड वर्जन में 5 स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। इसमें आपको 5.6 लीटर क्षमता का फ्यूल टैंक मिलता है और ये आपको 70kmpl का माइलेज देगी।
इसके अलावा इसमें एक्स्ट्रा सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है। इसमें 12 इंच का अलॉय व्हील मिलता है जिसके साथ कंपनी फिसलन भरे रास्तों में भी सुरक्षा की गारंटी देती है। इसके चंकी टायर और कम हाइट वाली सीट इसके लुक को और भी आकर्षक बनाती है।