Author: सुमन सौरब
सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।
Begusarai News : बिहार के विभिन्न न्यायालयों को लगातार बम विस्फोट की धमकियां मिलने पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता सह अधिवक्ता अमरेन्द्र कुमार अमर ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि बेगूसराय सहित बिहार के कई न्यायालयों को सुनियोजित तरीके से बम से उड़ाने की धमकी देना न्यायपालिका पर सीधा और सुनियोजित हमला है। अमर ने कहा कि यह भी पुलिस की बड़ी विफलता है कि पिछले कई मामलों के बावजूद अब तक अनुसंधान के माध्यम से अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। आधुनिक तकनीकी दौर में भी ऐसे मामलों का खुलासा नहीं…
Begusarai Civil Court : बेगूसराय सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। रविवार देर रात 12:42 बजे एक ई-मेल के जरिए कोर्ट परिसर और जज के चैंबर में सायनाइड गैस से भरे 14 बम लगाए जाने का दावा किया गया है। मेल में लिखा गया है कि सोमवार दोपहर 1 बजे से पहले किसी भी समय विस्फोट हो सकता है। धमकी भरा ई-मेल मिलते ही बेगूसराय पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड में आ गए। एहतियात के तौर पर सिविल कोर्ट परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और चप्पे-चप्पे की तलाशी…
Ruchi Singh : कहते हैं कि सफलता की कोई सीमा नहीं होती। इसे सच कर दिखाया है बेगूसराय के मटिहानी प्रखंड के महदरपुर गांव की निवासी पुलिस इंस्पेक्टर रामशंकर सिंह की पुत्री रुचि सिंह ने। रुचि सिंह ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में 171वीं रैंक हासिल कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है। अब वह भारतीय पुलिस सेवा (IPS) की अधिकारी बनकर देश की सेवा करेंगी। रुचि सिंह के पिता रामशंकर सिंह वर्तमान में बांका जिले में पुलिस इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता निशा सिंह चेरिया बरियारपुर…
Begusarai News : चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान यात्री गिरा, RPF की तत्परता से टली बड़ी घटना…
Begusarai News : बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश के दौरान एक यात्री प्लेटफार्म पर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद आरपीएफ के जवान की तत्परता से एक बड़ी दुर्घटना टल गई। जानकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 15553 अप (भागलपुर–जयनगर एक्सप्रेस) शुक्रवार को सुबह 10:31 बजे बेगूसराय स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या-1 पर पहुंची। निर्धारित समय पर 10: 34 बजे ट्रेन खुलने लगी। इसी दौरान एक व्यक्ति दौड़ते हुए ट्रेन के पास पहुंचा और चलती गाड़ी में चढ़ने की कोशिश करने लगा। ट्रेन में चढ़ने के दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह प्लेटफार्म पर गिर…
Begusarai News : बेगूसराय में अपनी नियुक्ति पत्र की मांग को लेकर शांतिपूर्ण अनशन कर रहे होमगार्ड अभ्यर्थियों का आंदोलन अब कानूनी लड़ाई और पुलिसिया कार्रवाई के चक्कर में फंस गया है। नगर थाना क्षेत्र के हड़ताली चौक पर भूख हड़ताल पर बैठे अभ्यर्थियों और पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों सहित करीब 175 अज्ञात अभ्यर्थियों पर प्राथमिकी (FIR) दर्ज की है। वहीं, अभ्यर्थियों ने प्रशासन पर बर्बरता और बदसलूकी के गंभीर आरोप लगाए हैं। लाठीचार्ज बनाम पथराव मंगलवार (3 मार्च 2026) की रात करीब 10 बजे DM श्रीकांत शास्त्री और पुलिस अधीक्षक (SP)…
Begusarai News : बेगूसराय में उद्योग एवं स्वरोजगार योजनाओं की समीक्षा, 292 लाभार्थी चयनित..
Begusarai News : समाहरणालय स्थित कारगिल विजय सभा भवन में गुरुवार को जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में जिला उद्योग टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न उद्योग एवं स्वरोजगार योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई तथा उद्यमियों को दी जा रही सुविधाओं पर चर्चा की गई। समीक्षा के दौरान बताया गया कि मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 में जिले में 292 लाभार्थियों का चयन किया गया है। इनमें से 287 लाभार्थियों को प्रथम किस्त के रूप में दो-दो लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। वहीं…
Begusarai News : मंझौल में 21वीं राज्य स्तरीय यूथ बालक एवं बालिका वॉलीबॉल डे-नाइट चैंपियनशिप 2026 का आयोजन 6, 7 एवं 8 मार्च को शताब्दी मैदान में किया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन शिक्षाविद् बोढ़न प्रसाद सिंह मेमोरियल के तत्वावधान में किया जा रहा है। चैंपियनशिप का उद्घाटन 6 मार्च को संध्या 3:00 बजे होगा। उद्घाटन समारोह में बिहार सरकार की खेल मंत्री व अंतरराष्ट्रीय शूटर श्रेयसी सिंह उद्घाटनकर्ता के रूप में उपस्थित रहेंगी। वहीं, बिहार सरकार के गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान मुख्य अतिथि के रूप में समारोह की शोभा बढ़ाएंगे। प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह 8 मार्च…
बेगूसराय में आधी रात ‘बर्बरता’: होमगार्ड अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज के आरोप, SDM पर बदसलूकी की शिकायत
Begusarai News : बेगूसराय कलेक्ट्रेट के पास नियुक्ति पत्र की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे चयनित होमगार्ड अभ्यर्थियों के आंदोलन को जिला प्रशासन ने मंगलवार की आधी रात बलपूर्वक खत्म करा दिया। अभ्यर्थियों का आरोप है कि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनके साथ मारपीट की, गंदी गालियां दीं और जबरन बसों में भरकर ले गए। इस अफरातफरी में एक दर्जन से अधिक अभ्यर्थी घायल बताए जा रहे हैं। आधी रात का ऑपरेशन पीड़ित अभ्यर्थियों ने बताया कि रविवार से वे शांतिपूर्ण तरीके से अनशन पर थे। मंगलवार रात करीब 12 बजे डीएम और एसपी के नेतृत्व में…
Begusarai News : होली से पहले शराबबंदी की निकली हवा, सड़क पर गिरीं बोतलें तो लूटने को मची होड़..
Begusarai News : बिहार में पूर्ण शराबबंदी के दावों के बीच बेगूसराय से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने कानून व्यवस्था और पुलिस गश्ती पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। होली से ठीक पहले वीरपुर थाना क्षेत्र के नौला चौक पर एक बाइक सवार तस्कर की लापरवाही ने बीच सड़क पर मदिरा कांड की स्थिति पैदा कर दी। तस्कर के बोरे से दर्जनों अंग्रेजी शराब की बोतलें सड़क पर क्या गिरीं, स्थानीय लोगों के बीच उसे लूटने की होड़ मच गई। असंतुलित हुई बाइक और खुल गई पोल प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक युवक तेज रफ्तार बाइक पर पीछे…
खुशखबरी: बेगूसराय के होमगार्ड अभ्यर्थियों की जीत, विभाग ने नई चयन समिति और परीक्षा तिथि की घोषित..
Begusarai News : बेगूसराय में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे होमगार्ड अभ्यर्थियों के आंदोलन का बड़ा असर देखने को मिला है। एक ओर जहाँ सांसद पप्पू यादव ने धरना स्थल पहुंचकर अभ्यर्थियों को अपना समर्थन दिया, वहीं दूसरी ओर बिहार गृह रक्षा वाहिनी मुख्यालय ने एक आधिकारिक पत्र जारी कर नई चयन प्रक्रिया का शेड्यूल घोषित कर दिया है । विभाग का बड़ा फैसला सांसद पप्पू यादव के हस्तक्षेप और अभ्यर्थियों के कड़े रुख के बीच, महानिदेशक-सह-महासमादेष्टा कार्यालय (बिहार गृह रक्षा वाहिनी) ने ज्ञापांक-1390 के जरिए जिला समादेष्टा, बेगूसराय को कड़े निर्देश जारी किए हैं जाँच के घेरे में पुरानी…
