Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    Begusarai News : दबंगई और अवैध खनन से ग्रामीण त्रस्त, DM से न्याय की गुहार..

    May 12, 2026 2:48 pm

    बेगूसराय के लिए एयरपोर्ट और दिनकर विश्वविद्यालय की मांग : युवा समाजसेवी ने CM सम्राट से की भेंट..

    May 5, 2026 3:38 pm

    Begusarai News : बेगूसराय में दरिंदगी के शिकार 4 वर्षीय मासूम बच्ची से मिले कांग्रेस जिलाध्यक्ष गरीब दास…

    May 4, 2026 4:40 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    The Begusarai
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»सपनों का महल या खंडहर? बड़ी बलिया डिग्री कॉलेज की बदहाली पर फूटा छात्रों का गुस्सा
    Begusarai News

    सपनों का महल या खंडहर? बड़ी बलिया डिग्री कॉलेज की बदहाली पर फूटा छात्रों का गुस्सा

    सुमन सौरबBy सुमन सौरबApril 22, 2026 9:11 amNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Badi Ballia Degree College
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Begusarai News : बिहार में शिक्षा के नाम पर घोषणाएं तो बड़ी-बड़ी होती हैं, लेकिन धरातल पर उनकी हकीकत कितनी डरावनी हो सकती है, इसका जीता-जागता उदाहरण बेगूसराय का बड़ी बलिया डिग्री कॉलेज है। तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जिस महत्वाकांक्षी योजना ने क्षेत्र के लाखों युवाओं को उच्च शिक्षा का सपना दिखाया था, वह आज विभागीय लापरवाही और प्रशासनिक उदासीनता की भेंट चढ़ चुकी है।

    खंडहर में तब्दील होता भविष्य

    आपको जानकर हैरानी होगी कॉलेज भवन बनकर तैयार हुए 1 साल बीत चुके हैं, लेकिन यहाँ शिक्षा की गूँज की जगह सन्नाटा पसरा है। बदहाली का आलम यह है कि परिसर के कमरों में किताबों के बजाय नशीले पदार्थ और खाली बोतलें बिखरी पड़ी हैं। खिड़कियों के शीशे चकनाचूर हो चुके हैं, मुख्य द्वार टूट गया है और शौचालय की स्थिति नारकीय बनी हुई है। बाउंड्री और गेट की मरम्मत न होने से असामाजिक तत्वों का यहां जमावड़ा लगा रहता है।

    2018 की घोषणा, 2026 में भी अधूरा सपना

    ज्ञात हो कि 6 जनवरी 2018 को पूर्व मुख्यमंत्री की समीक्षा यात्रा के दौरान इस कॉलेज की घोषणा की गई थी। वर्ष 2025 तक भवन निर्माण पूरा होने के बावजूद आज तक यहाँ शैक्षणिक सत्र शुरू नहीं हो सका है।

    साहेबपुरकमाल विधानसभा क्षेत्र का यह एकमात्र डिग्री कॉलेज है। भवन तैयार है, पर पढ़ाई गायब है। छात्रों को मजबूरी में मिलों दूर बेगूसराय जाना पड़ता है, जिससे समय और पैसा दोनों बर्बाद हो रहे हैं।- नीतीश चौधरी, युवा शक्ति छात्र नेता

    बेटियां छोड़ रही हैं पढ़ाई

    बलिया, डंडारी और साहेबपुर कमाल जैसे तीन महत्वपूर्ण प्रखंडों के लाखों लोग इस कॉलेज पर आश्रित हैं। स्थानीय छात्रों और अभिभावकों का कहना है कि दूर जाने की मजबूरी और आर्थिक तंगी के कारण कई छात्राएं अपनी उच्च शिक्षा बीच में ही छोड़ने को मजबूर हैं। छात्र नेता पीयूष कुमार ने इसे प्रशासन की गंभीर लापरवाही बताते हुए कहा कि यह सीधे तौर पर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है।

    प्रशासनिक मौन और आश्वासन का खेल

    हैरानी की बात यह है कि इस गंभीर विषय पर जब प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। वहीं, स्थानीय विधायक सतानानंद संबुद्ध उर्फ ललन यादव ने कुछ कार्य शेष होने का पुराना राग अलापते हुए जल्द सत्र शुरू कराने का आश्वासन दिया है।

    Badi Ballia Degree College Begusarai news Begusarai News in hindi Latest Begusarai News
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबेगूसराय में पहली बार IVF तकनीक से स्वस्थ शिशु का जन्म, स्थानीय स्तर पर खुली नई उम्मीद..
    Next Article राष्ट्रकवि दिनकर की पुण्यतिथि पर जीरोमाइल स्थित प्रतिमा पर श्रद्धांजलि, गिरिराज सिंह ने किया माल्यार्पण
    सुमन सौरब
    • Website
    • Instagram
    • LinkedIn

    सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें।

    Begusarai News : दबंगई और अवैध खनन से ग्रामीण त्रस्त, DM से न्याय की गुहार..

    May 12, 2026 2:48 pm

    बेगूसराय के लिए एयरपोर्ट और दिनकर विश्वविद्यालय की मांग : युवा समाजसेवी ने CM सम्राट से की भेंट..

    May 5, 2026 3:38 pm

    Begusarai News : बेगूसराय में दरिंदगी के शिकार 4 वर्षीय मासूम बच्ची से मिले कांग्रेस जिलाध्यक्ष गरीब दास…

    May 4, 2026 4:40 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    Begusarai News: दिनकर पुण्यतिथि पर ‘राष्ट्रकवि दिनकर शिक्षक सम्मान’ और KGM Dreams विद्यालय का वार्षिक समारोह आयोजित

    April 25, 2026 4:54 pm

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    Begusarai News : दबंगई और अवैध खनन से ग्रामीण त्रस्त, DM से न्याय की गुहार..

    By The BegusaraiMay 12, 2026 2:48 pm

    Begusarai News : बछवाड़ा प्रखंड के महमदपुर फत्ता दियारा क्षेत्र में अपराधियों द्वारा अवैध रूप…

    बेगूसराय के लिए एयरपोर्ट और दिनकर विश्वविद्यालय की मांग : युवा समाजसेवी ने CM सम्राट से की भेंट..

    May 5, 2026 3:38 pm

    Begusarai News : बेगूसराय में दरिंदगी के शिकार 4 वर्षीय मासूम बच्ची से मिले कांग्रेस जिलाध्यक्ष गरीब दास…

    May 4, 2026 4:40 pm

    शर्मसार बिहार की शिक्षा! नशे में धुत्त हेडमास्टर ने नर्तकी पर उड़ाए पैसे, वीडियो वायरल..

    April 29, 2026 5:28 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: thebegusarai@gmail.com
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.