Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    बेगूसराय सीवरेज घोटाला : बुडको और दागी कंपनियों का 244 करोड़ का ‘खेल’, अब हाईकोर्ट में खुलेगी पोल..

    June 4, 2026 8:00 pm

    Begusarai News : भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बने राम सुमिरन सिंह, बेगूसराय में खुशी की लहर..

    May 29, 2026 8:06 pm

    Begusarai News : सरकारी स्कूल का ताला तोड़ इनवर्टर और साउंड सिस्टम ले उड़े चोर, प्रधान शिक्षिका ने नशेड़ियों पर जताया शक

    May 18, 2026 12:25 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    The Begusarai
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»राष्ट्रकवि दिनकर की पुण्यतिथि पर जीरोमाइल स्थित प्रतिमा पर श्रद्धांजलि, गिरिराज सिंह ने किया माल्यार्पण
    Begusarai News

    राष्ट्रकवि दिनकर की पुण्यतिथि पर जीरोमाइल स्थित प्रतिमा पर श्रद्धांजलि, गिरिराज सिंह ने किया माल्यार्पण

    सुमन सौरबBy सुमन सौरबApril 24, 2026 6:08 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Begusarai News
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Begusarai News : राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की पुण्यतिथि पर गुरुवार को जिले के जीरोमाइल स्थित उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री एवं बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

    कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री श्री सिंह ने कहा कि राष्ट्रकवि दिनकर की रचनाएं आज भी समाज को सही दिशा दिखाने का कार्य कर रही हैं। उनकी कविताओं में राष्ट्रभक्ति, सामाजिक चेतना और स्वाभिमान की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि दिनकर जी के विचार आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

    गौरतलब है कि रामधारी सिंह दिनकर हिंदी साहित्य के महान स्तंभ माने जाते हैं। उनकी प्रमुख कृतियों में रश्मिरथी, उर्वशी तथा परशुराम की प्रतीक्षा शामिल हैं, जो आज भी पाठकों के बीच अत्यंत लोकप्रिय हैं। उनकी लेखनी ने स्वतंत्रता संग्राम के दौर में जनमानस में देशभक्ति की भावना को सशक्त किया। साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ज्ञानपीठ पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।

    पुण्यतिथि के अवसर पर जिले सहित देशभर के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में काव्य पाठ, संगोष्ठी तथा विचार गोष्ठियों का आयोजन किया गया, जहां विद्यार्थियों ने दिनकर जी के साहित्यिक योगदान पर प्रकाश डाला।

    भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा ने कहा कि राष्ट्रकवि दिनकर की पुण्यतिथि पर पूरा देश उन्हें नमन कर रहा है और उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प ले रहा है।

    इस अवसर पर बीहट नगर मंडल अध्यक्ष यशस्वी आनंद, जिला उपाध्यक्ष सुमित सन्नी, जिला महामंत्री कुंदन भारती, हम के जिलाध्यक्ष पियुष कुमार, माधव कुमार, शुभम कुमार, ललन कुमार, बीहट नगर मंडल महामंत्री विवेक कुमार, मंडल उपाध्यक्ष कंचन कुमार, मंडल मंत्री रविंद्र कुमार, शालीग्राम कुमार, चंदन कुमार एवं सुरेंद्र कुमार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    Begusarai news Begusarai News in hindi Begusarai News Today National Poet Dinkar's Death Anniversary
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसपनों का महल या खंडहर? बड़ी बलिया डिग्री कॉलेज की बदहाली पर फूटा छात्रों का गुस्सा
    Next Article Begusarai News: महिला आरक्षण बिल पर कांग्रेस का विरोध, हड़ताली चौक पर पीएम मोदी का पुतला दहन
    सुमन सौरब
    • Website
    • Instagram
    • LinkedIn

    सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें।

    बेगूसराय सीवरेज घोटाला : बुडको और दागी कंपनियों का 244 करोड़ का ‘खेल’, अब हाईकोर्ट में खुलेगी पोल..

    June 4, 2026 8:00 pm

    Begusarai News : भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बने राम सुमिरन सिंह, बेगूसराय में खुशी की लहर..

    May 29, 2026 8:06 pm

    Begusarai News : सरकारी स्कूल का ताला तोड़ इनवर्टर और साउंड सिस्टम ले उड़े चोर, प्रधान शिक्षिका ने नशेड़ियों पर जताया शक

    May 18, 2026 12:25 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    Begusarai News: दिनकर पुण्यतिथि पर ‘राष्ट्रकवि दिनकर शिक्षक सम्मान’ और KGM Dreams विद्यालय का वार्षिक समारोह आयोजित

    April 25, 2026 4:54 pm

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    बेगूसराय सीवरेज घोटाला : बुडको और दागी कंपनियों का 244 करोड़ का ‘खेल’, अब हाईकोर्ट में खुलेगी पोल..

    By सुमन सौरबJune 4, 2026 8:00 pm

    Begusarai News : गंगा नदी को प्रदूषण मुक्त करने के दावों और सरकारी बजट को…

    Begusarai News : भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बने राम सुमिरन सिंह, बेगूसराय में खुशी की लहर..

    May 29, 2026 8:06 pm

    Begusarai News : सरकारी स्कूल का ताला तोड़ इनवर्टर और साउंड सिस्टम ले उड़े चोर, प्रधान शिक्षिका ने नशेड़ियों पर जताया शक

    May 18, 2026 12:25 pm

    Bihar bullet train corridor: क्या आपकी जमीन भी रुट में है? वाराणसी- सिलीगुड़ी बुलेट ट्रेन आपको बना सकती है करोड़पति!

    May 15, 2026 10:09 am
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: thebegusarai@gmail.com
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.