Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    15 से 18 सितंबर तक भव्य गणेश उत्सव, 1993 से चली आ रही परंपरा ..Ganesh Utsav Begusarai

    September 14, 2026 12:54 am

    बेगूसराय में 14 सितंबर से Junior State Ranking Badminton Tournament, 150 से अधिक शटलर लेंगे हिस्सा

    September 14, 2026 12:37 am

    AI से आसान हुए जटिल Cyber Attack ,AI के दुरुपयोग पर नई रिपोर्ट….

    September 14, 2026 12:30 am
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Begusarai
    Subscribe
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Bakhri News»Nawkothi News»Begusarai News : नीतीश के राज्यसभा जाते ही नावकोठी में लालटेन युग की हुई शुरुआत
    Nawkothi News

    Begusarai News : नीतीश के राज्यसभा जाते ही नावकोठी में लालटेन युग की हुई शुरुआत

    सुमन सौरबBy सुमन सौरबApril 25, 2026 3:52 pmUpdated:April 25, 2026 3:55 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Begusarai new: नावकोठी (बेगूसराय) प्रखंड क्षेत्र में भीषण उमस भरी गर्मी के बीच बिजली की अनियमित आपूर्ति और बार-बार होने वाली कटौती से उपभोक्ता बुरी तरह परेशान हैं। स्थिति ऐसी बन गई है कि लोगों में आंदोलन की आहट तक सुनाई देने लगी है। बिजली पर निर्भर दैनिक जीवन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है और लोड शेडिंग के कारण लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। नावकोठी बिजली विभाग के कनीय अभियंता विमल कुमार साहा के अनुसार मंझौल ग्रिड से बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण यह समस्या उत्पन्न हो रही है, जबकि एसडीओ राजीव रंजन का कहना है कि एनटीपीसी में तकनीकी गड़बड़ी के चलते बिजली उत्पादन कम हो रहा है, जिससे लोड शेडिंग बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि मंझौल पावर ग्रिड द्वारा नावकोठी सब स्टेशन के साथ सौतेला व्यवहार किया जाता है, जबकि यहां की खपत 4 से 5 मेगावाट है, फिर भी कई बार सप्लाई पूरी तरह शून्य कर दी जाती है।

    पिछले लगभग 15 दिनों से स्थिति और खराब हो गई है, जहां कभी दो से चार घंटे तो कभी पूरी रात बिजली गायब रहती है। शाम के समय कटौती के कारण खासकर महिलाओं को खाना बनाने और छात्रों को पढ़ाई करने में भारी परेशानी हो रही है। छात्र होमवर्क न कर पाने का कारण भी बिजली कटौती को ही बता रहे हैं। एक ओर जहां भीषण गर्मी नए रिकॉर्ड बना रही है, वहीं दूसरी ओर बिजली की अनुपलब्धता लोगों के लिए असहनीय हो गई है। सरकार के बिजली उत्पादन में आत्मनिर्भर होने के दावे भी इस स्थिति में खोखले नजर आ रहे हैं। लगातार बिजली कटौती से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और लोग रात भर जागने को मजबूर हैं।

    बिजली की कमी और अनियमित सप्लाई को लेकर उपभोक्ताओं का गुस्सा स्थानीय कर्मचारियों पर निकल रहा है। बिजली ऑपरेटरों का कहना है कि ड्यूटी के दौरान उन्हें गाली-गलौज तक झेलनी पड़ती है, जबकि उच्च अधिकारी स्थिति सुधारने को लेकर गंभीर नहीं दिखते। सिर्फ स्मार्ट मीटर लगाने से व्यवस्था सुधरने की उम्मीद भी कम ही नजर आ रही है। वहीं, अधिकारियों द्वारा फोन तक न उठाना लोगों की परेशानी को और बढ़ा रहा है। ऐसे में जब न तो किरासन तेल उपलब्ध है और न ही बिजली, तो आम उपभोक्ता के सामने सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर वे करें तो क्या करें।

    Begusarai Electricity Crisis Begusarai Heatwave Issue Bihar Load Shedding News Electricity Problem Bihar Navkothi Power Cut The Begusarai
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleBegusarai News: महिला आरक्षण बिल पर कांग्रेस का विरोध, हड़ताली चौक पर पीएम मोदी का पुतला दहन
    Next Article Begusarai News: दिनकर पुण्यतिथि पर ‘राष्ट्रकवि दिनकर शिक्षक सम्मान’ और KGM Dreams विद्यालय का वार्षिक समारोह आयोजित
    सुमन सौरब
    • Website
    • Instagram
    • LinkedIn

    सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें।

    “314 कोडिन कफ सिरप जब्त,बलिया मेडिकल दुकानों की जांच के बाद बड़ी कार्रवाई”

    September 13, 2026 12:19 am

    बिहार में जमीन से जुड़े लंबित मामलों पर सख्ती, CO को जल्द निपटाने का निर्देश

    September 12, 2026 5:03 pm

    बेगूसराय में बजरंग दल नेता पर जानलेवा हमला, अगवा कर रॉड-पाइप से पीटा; 5 पर FIR..

    July 8, 2026 9:02 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    15 से 18 सितंबर तक भव्य गणेश उत्सव, 1993 से चली आ रही परंपरा ..Ganesh Utsav Begusarai

    September 14, 2026 12:54 am

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm
    Don't Miss
    Bakhri News

    15 से 18 सितंबर तक भव्य गणेश उत्सव, 1993 से चली आ रही परंपरा ..Ganesh Utsav Begusarai

    By Vishal ShreeSeptember 14, 2026 12:54 am

    Begusarai News : आस्था, भक्ति और सनातन परंपरा के रंग में बकरी क्षेत्र एक बार…

    बेगूसराय में 14 सितंबर से Junior State Ranking Badminton Tournament, 150 से अधिक शटलर लेंगे हिस्सा

    September 14, 2026 12:37 am

    AI से आसान हुए जटिल Cyber Attack ,AI के दुरुपयोग पर नई रिपोर्ट….

    September 14, 2026 12:30 am

    गंगा का जलस्तर घटा फिर भी खतरे के निशान से ऊपर गंगा बेगूसराय Flood Update…

    September 14, 2026 12:10 am
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: [email protected]
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.