अशोक कुमार ठाकुर,तेघरा बेगूसराय तेघरा कोऑपरेटिव बैंक कार्यालय प्रकोष्ठ में शुक्रवार को तेघरा प्रखंड के स्थानांतरित हुए प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी मिसिन्दर कुमार को सम्मानित करने हेतु विदाई सम्मान समारोह का आयोजन निर्देशक शंकर कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। मौके पर पैक्स अध्यक्षों व विभागीय कर्मियों के अलावे अन्य लोग शामिल हुए। हसनपुर पैक्स अध्यक्ष चंद्र केतु प्रसाद सिंह ने अपने अनुभवों का साझा करते हुए पदाधिकारी के सुखद भविष्य की कामना की उन्होंने कहा कि किसान एवं व्यवसायिक से जुड़े कामों को पूरी निष्ठा के साथ कार्य को पूरा करने में यकीन करते थे।
पैक्स अध्यक्ष जनार्दन यादव ने कहा कि व्यक्ति चला जाता है लेकिन उसका कार्य और व्यक्तित्व हमेशा याद किया जाता है। प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कुमार ने पदाधिकारियों को सम्मानित करते हुए कहा कि इनके कार्यकुशलता एवं कर्तव्यनिष्ठता एवं लोकप्रियता का प्रतिफल है कि पैक्स अध्यक्षों, पदाधिकारियों एवं कर्मियों की उपस्थिति में सम्मान समारोह आयोजित कर इतनी बड़ी सम्मान के पात्र अधिकारी हुए।
सहायक शाखा प्रबंधक सूरज कुमार ने कहा कि विदाई की घरी भावुकता के माहौल में बदली हुई है । शाखा प्रबंधक मनीषा कुमारी ने स्थानांतरित पदाधिकारियों को दीर्घायु और सफल जीवन की शुभकामना दी। मौके पर उपस्थित कर्मियों ने उनके सरल स्वभाव और मिलन सारिता की प्रशंसा करते हुए फूल माला और अन्य उपहार देकर नम आंखों से उनका सम्मान किया। मौके पर पैक्स अध्यक्ष भूषण कुमार ,सरोज कुमार, मुरारी यादव , बैंक शाखा कर्मी सूरज कुमार संजीव कुमार, कांग्रेस नेता ब्रजकिशोर चौधरी के अलावे दर्जनों की संख्या में लोग शामिल हुए।