Chandrayaan 3: भारत ने Chandrayaan 3 की सफल लैंडिंग कर भारत का नाम इतिहास में दर्ज कर लिया है और इस सफलता की चर्चा देश-विदेश में हो रही है। न्यूयॉर्क टाइम्स स्कॉयर पर विदेशी भी हाथ में तिरंगा लिए नज़र आए। नासा, ऑस्ट्रेलिया, रूस के राष्ट्रपति पुतिन से लेकर कई देशों ने भारत को बधाईयां भेजी हैं, वो राष्ट्र जो पहले नासा का मज़ाक उढ़ाते थे वो भी अब भारत की तारीफ कर रहे हैं।
किस देश ने क्या लिखा?
भारत पहले स्थान पर ऐसी ही हेडलाइन के साथ भी अखबारों ने छापी हैं खबर! न्यूयॉर्क टाइम्स ने लिखा “भारत चंद्रमा के दक्षणी ध्रुवीय क्षेत्र पर लैंडिंग में भारत का पहला स्थान।”
द गार्डियन ने लिखा “भारत चंद्रमा पर अंतरिक्ष यां उतारने वाला पहला देश बन गया है।”
इन खबरों से देश भर में खुशी का माहौल है, जब 23 अगस्त को ने चंद्रमा पर Chandrayaan 3 ने लैंडिंग की तो सबसे पहले रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत को बधाई दी और UAE के उपराष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम भी इस क्रम में शामिल रहे। उन्होंने लिखा “चंद्रमा पर सफलता पूर्वक उतरने के लिए भारत में हमारे मित्रों को बधाई। भारत ने इतिहास रचना जारी रखा है।”
नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड ने भी भारत को बधाई दी और लिखा “मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को और भारत की ISRO टीम और Chandrayaan 3 के चंद्रमा की साथ पर सफलतापूर्वक उतरने की बधाई देता हूँ।”
ब्रिटेन के विदेशमंत्री जेम्स क्लेवरली ने X (ट्विटर) पर लिखा ‘ये भारत के लिए ‘ऐतिहासिक क्षण’ है। वहीं मलदीप के विदेश मंत्री ने ट्विटर पर लिखा, पड़ोसी राष्ट्र होने के नाते हम भारत की Chandrayaan 3 की सफलता से गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। इसने खोज के नए रास्ते खोल दिए हैं।’ जमैका, भूटान से लेकर अमेरिका तक Chandrayaan 3 की बधाई भारत को दे रहे हैं।
क्या कहा पड़ोसी राष्ट्र पाकिस्तान ने?
पाकिस्तान के अखबार डॉन ने लिखा, “ भारत दुनिया का पहला देश बन गया है, जिसने दक्षिणी ध्रुव पर Chandrayaan 3 की सॉफ्ट लैंडिंग कराई है।’ साथ ही लिखा है कि ये सबसे ज्यादा आबादी वाले महत्वकांक्षी देश के लिए कम कीमत वाले अंतरिक्ष कार्यक्रम की जीत है।
बता दें की भारत ने Chandrayaan 3 को जुलाई में प्रक्षेपित किया था, जो कि 41 दिन की यात्रा पूरी कर शाम 6 बजकर 4 मिनिट पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड हुआ। जो हर एक भारतीय के लिए गौरव का पल है।