Rabri Devi : 5वीं से आगे क्यों नहीं पढ़ पाई राबड़ी देवी? पूर्व CM ने खुद कबूला सच……

Education of Rabri Devi : लालू प्रसाद यादव की पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी (Rabri Dev) की शिक्षा को लेकर कई बार सवाल उठ चुके हैं। राबड़ी देवी ने खुद अपनी शिक्षा को लेकर बड़ा खुलासा किया है। दरअसल बीते मंगलवार को लालू प्रसाद यादव, रावड़ी देवी और उनके बड़े बेटे तेज प्रताप यादव अपने पैतृक गांव फुलवरिया पहुंचे।

इस दौरान लालू यादव (Lalu Prasad Yadav) को चाहने वालों की भीड़ उमर परी इन्होंने पहले गांव के एक मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके बाद गांव के लोगों से मिले। इसी बीच राबड़ी देवी (Rawdi Devi) अपने बेटे के साथ अपने नाम पर बने स्कूल राबड़ी देवी बालिका उच्च विद्यालय का द्वारा किया। स्कूल में पहुंचने पर राबड़ी देवी अपनी पांचवी पास ही रह जाने की कहानी बच्चों के साथ साझा की।

राबड़ी देवी स्कूल में दौड़े पर पहुंचने पर क्लास रूम में प्रवेश कर शिक्षक की कुर्सी पर बैठ गई। क्लास में मौजूद सभी बच्चे इन्हें देख काफी उत्साहित नजर आ रहे थे। इसी बीच बच्चों के हाल-चाल पूछने से शुरू हुई बात राबड़ी देवी ने अपनी शिक्षा पर खत्म की।

राबड़ी देवी कहती हैं मुझे स्कूल आकर काफी खुशी हुई। राबड़ी देवी बताती हैं कि वह पांचवीं तक ही पढ़ कर पाई क्योंकि उस समय पांचवी के बाद आगे पढ़ने के लिए दूर जाना पड़ता था, जो की उन्हें जाने नहीं दिया गया। इसलिए उनकी पढ़ाई आगे नहीं हो पाई थी।

इस स्कूल की तस्वीर भी खूब वायरल हो रही है। जिसमें तेज प्रताप यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी कुर्सी पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं। वहीं लालू प्रसाद यादव अपने गांव में पुराने दिनों को याद करते हुए पुराने लोगों से खूब मिलते-जुलते नजर आए।

एक बुजुर्ग महिला से भोजपुरी में अपने अंदाज में काकी कर के संबोधित करते हुए बात करते दिखें। लालू यादव करीब 7 साल बाद अपने पैतृक गांव पहुंचे थे। इस दौरान उन्हें लोगों ने खूब प्यार दिया। वहीं अपने गांव फुलवरिया के अलावा लालू प्रसाद यादव सेलरकाला यानी ससुराल भी पहुंचें।