How To Buy Land on Moon : Chandrayaan 3 का लैंडर मॉड्यूल 23 अगस्त की शाम को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड हो गया। अब चंद्रमा रोवर मॉड्यूल चांद के विषय में जानकारी हासिल करेगा। चांद पर तिरंगा लहराने के बाद अब एक बार फिर चांद पर प्लॉट खरीदने के लेकर लोगों में खुशी बढ़ गई है और अब इसे लेकर होड़ भी लगाई जाएगी कि आखिर कौन अब चांद पर प्लॉट खरीद पाएगा।
हालांकि चांद पर प्लॉट खरीदने की खबरें पहले भी आ चुकी हैं और कई सारे सुपर स्टार की चांद पर ज़मीन है ऐसी खबरें भी हम सुनते रहते हैं। बॉलीवुड अभिनेता स्वर्गीय सुशांत सिंह राजपूत पहले स्टार हैं, जिन्होंने 2018 में चांद पर अपनी ज़मीन खरीदी थी।
इसके साथ ही बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख खान को उनके किसी फैन ने चांद पर ज़मीन गिफ्ट की थी। आईए जानते हैं आखिर कैसे कोई चांद पर ज़मीन खरीद सकता है?
कैसे खरीदें चांद पर ज़मीन?
एक रिपोर्ट के अनुसार Luna society International और International Lunar Registry ऐसी कंपनियां हैं, जो चांद पर ज़मीन बेचने का दावा करती हैं। सुशांत सिंह ने चांद पर ज़मीन International Lunar Registry के द्वारा ही खरीदी थी, उनकी ज़मीन चांद के ‘सी ऑफ मसकोवी’ में है।
वहीं इन कंपनियों के द्वारा 2002 मने हैदराबाद के राजीव बागढ़ी और 2006 में बेंगलुरु के ललित मेहता ने भी प्लॉट खरीदा था। लोगों का मानना है कि आज नहीं तो कल चांद पर जीवन संभव होगा ही और आज नहीं तो कल वहाँ जाकर बसना ही है, इसीलिए चांद पर ज़मीन खरीदना फायदे का सौदा है।
कितनी है ज़मीन की कीमत?
Lunar Registry.com के अनुसार चांद पर एक प्लॉट की कीमत 37.50 अमेरिकी डॉलर है यानि 3112.52 रुपए! तो कम कीमत होने की वजह से लॉग वहाँ प्लॉट खरीद रहे हैं लेकिन ये सोचे बगैर की उसकी रजिस्ट्री कैसे होगी? और अगर चांद पर कोई प्लॉट बेच रहा है, तो फिर कोई उसका मालिक भी होना चाहिए, फिर सवाल ये उठता है, कौन है चांद का मालिक?
Space Treaty 1967 के अनुसार चांद पर झण्डा किसी का भी क्यों ना लगा हो लेकिन उसपर अधिकार किसी का नहीं है और अंतरिक्ष के किसी भी ग्रह पर किसी व्यक्ति या देश का कोई अधिकार नहीं है।