Vastu Tips for New House : मकान बनाते समय हम इंजीनियरिंग से लेकर इंटीरियर डिजाइन तक हर चीज का ध्यान रखते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि वास्तु का ध्यान रखना भी उतना ही जरूरी है, तभी घर में सुख और समृद्धि बनी रहती है।
वास्तु शास्त्र के हिसाब से घर में कुछ चीजों का स्थान वास्तु के हिसाब से होना चाहिए, उसके प्रतिकूल होने पर कई सारी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है आज हम इसी बारे में बात करेंगे और जानेंगे कि कौन से स्थान पर कौन सी चीज रखने पर तरक्की होती है।
सबसे पहले हम उत्तर दिशा की बात करेंगे उत्तर दिशा कुबेर की मानी जाती है इसलिए इस दिशा में तिजोरी रखना सही होता है और इस दिशा को धन के आगमन के लिए खाली रखना चाहिए . पूर्व दिशा की बात करें तो इस पूर्व दिशा को सूर्य देव और इंद्र देव की दिशा माना जाता है इसे भी खाली रखना जरूरी है।
वास्तु के हिसाब से दक्षिण दिशा में भारी सामान रखना चाहिए इस दिशा में शौचालय का निर्माण नहीं करवाना चाहिए, यह पृथ्वी तत्व की प्रधानता वाली दिशा है, पश्चिम दिशा की बात करें तो इस दिशा के ग्रह स्वामी शनिदेव हैं और देवता वरुण है, इस दिशा में रसोईघर या टॉयलेट होना चाहिए पर इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि रसोईघर और टॉयलेट आसपास ना हो।
भारतीय संस्कृति में वास्तु शास्त्र का एक अहम योगदान है जिसका ध्यान हर व्यक्ति रखता है हालांकि कुछ लोग वास्तु शास्त्र को कम आंकते हैं जिस वजह से घर में उन्हें काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।