मां लक्ष्मी (Ma Laxmi) धन की देवी कही जाती हैं। हर कोई चाहता है की मां लक्ष्मी उससे प्रसन्न हो। जिस व्यक्ति पर मां लक्ष्मी की कृपा होती है उसके घर धन-धान्य की कोई कमी नहीं रहती। इस वजह से लोग मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कई उपाय करते हैं।
लोग विधि-विधान से पूजा अर्चना करते हैं। और भी ढेरों उपाय करते हैं जिससे मां लक्ष्मी प्रसन्न हो जाए और उन पर सदा अपनी कृपा बनाए रखें। यदि आप भी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते हैं। तो इस आर्टिकल में बताए गए उपाय को जरूर करें।
बेहद प्रिय है लाल फूल
ऐसा कहा जाता है की मां लक्ष्मी को लाल फूल बेहद पसंद है। खासतौर पर लाल रंग का गुलाब मां लक्ष्मी को प्रिया है। यदि आप मां लक्ष्मी को लाल गुलाब अर्पित करते हैं तो वह आपसे प्रसन्न होंगी और आप पर सदा उनकी कृपा रहेगी। यदि आप मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो शुक्रवार के दिन उन्हें लाल फूल की माला अर्पित करें। शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करें।
उन्हें खीर (kheer) का भोग लगाएं। पूजा के बाद आरती करना ना भूलें। जब पूजा समाप्त हो जाए तब मां लक्ष्मी को चढ़ाए गए फूल उठाकर अपनी तिजोरी या पैसे रखने वाले स्थान पर रख दें। कहते हैं कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बनती है। और आपको धन-धान्य की कोई कमी नहीं रहती।
यह चीजें भी चढ़ाएं
इसके अलावा शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को कोड़ी, शंख मखाने, खीर, बताशे भी चढ़ा सकते हैं। इससे मां लक्ष्मी आपसे प्रसन्न होंगी। और आप पर पैसों की बरसात होगी।