Sawan 2023 : हिंदू धर्म शास्त्र के अनुसार सावन का पवित्र महीना शुरू हो चुका है और इस महीने में भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए लोग व्रत और पूजा करते है। लेकिन सावन को सोमवार को भगवान शिव के लिए लोग व्रत करते है और जलाभिषेक भी करते है। ताकि भोलेनाथ का आशीर्वाद उन पर बना रहे।
लेकिन आपको बता दें सावन के महीने में हर दिन अलग अलग देवताओं की पूजा की जाती है और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया जाता है। इसी तरह कहा जाता है कि गुरुवार के दिन भगवान कुछ खास उपाय करने से भगवान विष्णु का आशीर्वाद मिलता है। इसके अलावा कुछ काम ऐसे भी है जो इस दिन नहीं करने चाहिए।
हिंदू धर्म शास्त्र के अनुसार गुरुवार का दिन बृहस्पति का दिन होता है। अगर किसी इंसान की कुंडली में गुरु अशुभ हो और उसे स्वास्थ्य के अलावा अन्य कई परेशानियां भी है तो उसे गुरुवार के दिन कुछ विशेष काम नहीं करने चाहिए। आइये जानते है आपको गुरुवार के दिन कौनसे कामों से परहेज करना है?
गुरुवार के दिन ना करें ये उपाय
• हिंदू धर्म शास्त्र के अनुसार सावन के महीने में गुरुवार के दिन महिलाओं को कभी भी बाल नहीं धोने चाहिए और ना ही काटने चाहिए। गुरुवार के दिन ऐसा करने से उसकी संतान और पति पर बुरा असर पड़ता है।
• इसके अलावा धर्म शास्त्र के अनुसार गुरुवार के दिन शेविंग करने और नाखून काटने के लिए भी मना किया गया है। उस दिन गुरु कमजोर होता है और ऐसा करने से इंसान की उम्र कम हो जाती है।
• गुरुवार के दिन घर में पोछा लगाने और कपड़े धोने के लिए भी मना किया गया है, इससे गुरु की अशुभ स्थिति बनती है। इसके अलावा गुरुवार को पहुंचा लगाने से मां लक्ष्मी भी नाराज होती है।
• इस दिन भगवान विष्णु के साथ माँ लक्ष्मी की भी पूजा करनी चाहिए, तभी श्री हरि आपके ऊपर प्रसन्न होंगे।