बिग बॉस ओटीटी 2 के फिनाले में अब ज्यादा दिनों की देर नहीं हैं। ऐसे में सभी कंटेस्टेंट और उनके फैंस जीतौड़ कोशिश में लगे हुए हैं की वे इस सीजन के विजेता बने। इसी बीच इस शो की कंटेस्टेंट Manisha Rani मनीषा रानी भी खूब सोशल मीडिया पर छा रही हैं। सिर्फ सोशल मीडिया पर ही नहीं बल्कि मनीषा रानी के लिए अब उनके फैंस सड़कों पर उतर आए है।
बताया जा रहा हैं की फैंस सड़कों पर मनीषा रानी के पोस्टर लगा रहे है और उन्हे जिताने के लिए वोट की अपील कर रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी मनीषा रानी से अनजान हैं तो आज आपको हम मनीषा रानी Manisha Rani से रूबरू करा देते हैं। आपको बता दे की मनीषा रानी बिहार की रहने वाली हैं। जी हाँ बिहार के मुंगेर जिले में पली बड़ी मनीषा रानी अब पूरे देश भर में मशहूर हो चुकी है।
मनीषा रानी एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं जो की सोशल मीडिया पर वीडियो बना कर लोगों को एंटेरटैन करती हैं। लेकिन आज सिर्फ बिहार के लोग ही नहीं बल्कि देशभर से मनीषा रानी Manisha Rani को खूब प्यार मिल रहा है, यहां तक की बॉलीवुड सेलेब्स भी मनीषा रानी के फैन हो गए हैं।
आपको बता दे की मनीषा रानी Manisha Rani की माँ एक गृहिणी हैं और उनके पिता कुरियर का काम करते हैं। मनीषा रानी अपने सोशल मीडिया पर फनी और कंटेन्ट डालती हैं। इसे अलावा वे कई बार अपने डांस से भी लोगों का दिल जीत चुकी हैं।
सिर्फ यही नहीं मनीषा रानी टीवी शो कपिल शर्मा में भी नजर आ चुकी हैं। बिग बॉस के घर में भी मनीषा रानी की गेम को हर कोई पसंद करता हैं। फैंस उन्हे जेन्युइन ऐंटेरटेनर मानते हैं। इसी लिए उनकी जीत के लिए अब सड़कों पर वोट की अपील करने निकल पड़े हैं। ऐसे में अब देखने लायक ही होगा की इस सीजन में बिग बॉस की ट्रॉफी कौन अपने घर लेकर जाता हैं।