डेस्क : रियलिटी शो Big Boss15 से जुड़ी ताजा खबर देने वाले द खबरी ने ट्विटर पर कुछ ही घंटे पहले शो में बचे हुए सभी प्रतिभागियों के बारे में बताया है कि कौन कितने नम्बर पर है। द खबरी ने शो मे बचे हुए कंटेस्टेंट को दर्शकों की पसंद के मुताबिक रेटिंग दी है जिसमें शमिता शेट्टी सबसे पीछे नजर आ रही है। टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश सबसे पहले पायदान पर है और उनके विनर बनने के चांस सबसे अधिक है।
द खबरी के मुताबिक, तेजस्वी प्रकाश बिग बॉस 15 की ट्रॉफी अपने नाम कर सकती हैं। उन्होंने शुरुआत से ही जमकर दर्शकों का मनोरंजन किया है और फैंस भी लगातार उन पर प्यार बरसा रहे हैं। उन्हें इस सीजन की सबसे एंटरटेनिंग कंटेस्टेंट माना जा रहा है। उनके लिए दर्शकों का प्यार देखकर या पता चलता है कि फैंस उन्हें विजेता बना कर ही मानेंगे।
दूसरे नंबर पर प्रतीक सेहजपाल
इस शो में अंडरडॉग की तरह उभर कर सामने आने वाले प्रतीक सहजपाल इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। प्रतीक को कई टीवी सेलिब्रिटी का सपोर्ट मिल रहा है। बावजूद इसके तेजस्वी प्रकाश की लोकप्रियता उनके ऊपर भारी पड़ती दिख रही है। द खबरी के अनुसार, प्रतीक सहजपाल दूसरे स्थान पर रह सकते हैं।
करण कुंद्रा तीसरे स्थान पर
टीवी दुनिया के हैंडसम हंक करण कुंद्रा इस लिस्ट में चौक 3 नंबर पर है। करण से दर्शकों की काफी सारी उम्मीदें थी। हालांकि, करण उस पर खरे नहीं उतर पाए। द खबरी ने करण को तीसरा स्थान दिया है। आपको बता दें कि करण कुंद्रा टीवी के नामचीन जो आखिरी मौके पर तगड़ा उलटफेर कर सकते हैं। अब ऐसे में यह भी कहा जा सकता है कि द खबरी के ट्वीट के चलते फैंस हरकत में आ जाए और वोट्स की झड़ी लग जाय।
शमिता सबसे अंत में
बॉलीवुड अभिनेत्री और शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी द खबरी ने इस लिस्ट में सबसे नीचे रखा है। हालांकि, इंडस्ट्री की तरफ से शिल्पा को काफी सहयोग मिल रहा है, लेकिन फिर भी विनर ट्रॉफी के आसपास भी वह नजर नहीं आ रही है।