Ration Card : देश के सभी राशन कार्ड धारकों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अगर आपके पास भी राशन कार्ड (Ration Card) है तो इस खबर को जरूर पढ़ ले। जानकारी के अनुसार अब 30 जून के बाद राशन कार्ड धारकों को फ्री राशन की सुविधा नहीं मिलेगी।
आप लोगों को पता ही होगा यह केंद्र सरकार द्वारा कोरोना महामारी के बाद से ही लोगों को फ्री राशन की सुविधा दी जा रही है। केंद्र सरकार ने भी फ्री राशन देने के लिए 30 जून की तारीख ही निश्चित की है। इसके बाद आपको फ्री राशन लेने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आइये जानते है क्यों?
खाद्य विभाग ने दी जानकारी
आपको बता दिया खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार राशन कार्ड धारकों को 30 जून तक अपना राशन कार्ड (Ration Card) आधार कार्ड से लिंक करवाना जरूरी है। इसके लिए सरकार ने भी नोटिफिकेशन जारी कर दिया था। राशन कार्ड को आधार कार्ड (Aadhar Card) से लिंक करा लिया जाता है तो यह आसान हो जाएगा कि जरूरतमंदों को ही अनाज मिले और उन्हें जरूरत के अनुसार अनाज मिल सके।
30 जून है आखिरी तारीख
आप लोगों की जानकारी के लिए बता दे केंद्र सरकार के आदेश के अनुसार भारतीय जनता को 30 जून 2023 तक अपने राशन कार्ड (Ration Card) को आधार कार्ड से लिंक कराना जरूरी है। इसलिए लोगों के पास केवल एक ही दिन बाकी बचा है। इससे पहले सरकार की तरफ से वन नेशन वन राशन कार्ड योजना का ऐलान किया गया है तब से ही राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कराने पर जोर दिया जा रहा है।
इस तरह करा सकते है लिंक
• सबसे पहले अपने राज्य के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग की वेबसाइट पर जाएं।
• यहां पर एक्टिव कार्ड के साथ आधार कार्ड के लिंक पर क्लिक करें और अपने राशन कार्ड और आधार कार्ड की जानकारी दर्ज करें।
• उसके बाद अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज कर सबमिट के बटन पर क्लिक कर दें।
• इसके बाद अपने मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को राशन लिंक पेज पर दर्ज करें और सबमिट कर दें।
• इसके बाद आपकी रिक्वेस्ट सेंड हो जाएगी। राशन-आधार लिंक होने पर आपको मैसेज द्वारा सूचित कर दिया जायेगा।