DA Hike : सरकारी कर्मचारियों को एक और बड़ा तोहफा दिया गया है जिससे उनकी सैलरी में बढ़ोतरी हुई है उन्होंने महंगाई की मार से भी राहत मिली है। सरकार ने कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने और महंगाई से राहत दिलाने के लिए ये फैसला लिया है।
दरअसल केंद्र सरकार के बाद अब छत्तीसगढ़ राज्य में सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DA Hike) में बढ़ोतरी की घोषणा की है। साल 2023 से राज्य में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और इसी कारण का राज्य सरकार ने राज्य के कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की सौगात दी है।
DA में हुई बढ़ोतरी
केंद्र सरकार के बाद अब छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने भी अपने कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) में 5% की बढ़ोतरी की है। छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता अब 33 फीसदी से बढ़कर 38 फीसदी हो चुका है। जानकारी के अनुसार हाल ही में मंत्रिमंडल की बैठक हुई है और इस दौरान राज्य सरकार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 5 फ़ीसदी बढ़ाने का फैसला सरकार द्वारा लिया गया है।
अतिरिक्त वित्तीय बोझ
राज्य सरकार ने बताया है कि कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA Hike) में बढ़ोतरी के फैसले के बाद राज्य के 3.80 लाख कर्मचारियों को इसका लाभ मिलने वाला है। हालांकि महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी करने के बाद अब राज्य सरकार पर सालाना 1,000 करोड़ का अतिरिक्त वित्तीय भार बढ़ चुका है। अधिकारियों ने बताया कि पिछले साल अक्टूबर के महीने में कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 5 फीसदी बढ़ाया गया था। जिसके बाद उन्हें 33 फीसदी DA मिल रहा था।
पेंशन
केंद्र सरकार के अधिकारियों ने बताया है कि राज्य सरकार के शासकीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) में 5% की बढ़ोतरी कर दी गई है और अब उन्हें 38% महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। इसके अलावा सरकार ने पूर्ण पेंशन की पात्रता अवधि को 33 वर्ष से घटाकर 30 वर्ष कर दिया है। इसके अलावा अब कर्मचारी स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति 20 साल की उम्र के बजाय 17 साल की उम्र में भी ले सकते है। महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के अलावा ये दो बड़ी खुशखबरी भी राज्य सरकार ने दी है।