हाल ही में हुइ दारोगा परीक्षा के नतीजे आ चुकें है। बिहार पुलिस आयोग ने पीटी एग्जाम का रिजल्ट घोषित कर दिया है। यह परीक्षा 22 दिसंबर को हुइ थी जिसमे 585829 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इनमें से सिर्फ 50072 अभ्यर्थी सफल घोषित कर दिए गए है। अब इन अभियार्थियों की मुख्य लिखित परीक्षा बाक़ी रह गयी है , जोकि इस साल अप्रैल-मई में आयोजित करी जा सकती है। अभियार्थी अपना रिजल्ट देखने के लिए वेबसाइट www.bpssc.bih.nic.in पर जा सकते है। इस बार दरोगा पीटी एग्जाम में आर्थिक रूप से गरीब सवर्ण पुरुष अभ्यर्थियों के लिए कटऑफ 117.6 नंबर यानी 58.8 फ़ीसदी महिलाओं के लिए 60 अंक यानी 30 फ़ीसदी गया है। BC पुरुषों के लिए 125.2 अंक यानी 62.6, BC केटेगरी की महिलाओं के लिए 72.6 यानी 36.3 फीसदी गया है। इस परीक्षा में सामान्य वर्ग के पुरुषों के लिए 132.2 अंक और 61.1%, सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए 88 अंक और 44% कट ऑफ तय करा गया था।
इन परीक्षाओं के नतीजों के मुताबिक़ EWS के अभियार्थीयों को सबसे ज्यादा फायदा मिला है। आपको बता दें की इस बार दरोगा पीटी एग्जाम के लिए जो कट ऑफ गया है उसमें आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग का अंक ST केटेगरी से 1 अंक ऊपर है। जो की बहुत ही कम आँका गया है। दारोगा पीटी एग्जाम के लिए आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग के पुरुषों की यह कट ऑफ में अंक 117.6 तक पहुँच पाया है जबकि ST कैटेगरी के लिए यह अंक 116.6 पहुंचा है। अगर महिलाओं की बात करें तो आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के लिए जो अंक है वह SC कैटेगरी के बराबर है।BC कैटेगरी वाले पुरुषों के लिए अंक 125.2 और महिलाओं के लिए 72.6 EBC कैटेगरी के पुरुषों के लिए 118.6 और महिलाओं के लिए 60 कट ऑफ पहुंचा है। यह आंकड़े स्पष्ट रूप से बताते है की इस बार आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग से ज्यादा कट ऑफ BC, EBC और SC केटेगरी को मिला है। ऐसा इसलिए है क्यूंकि मोदी सरकार ने पिछले वर्ष आरक्षण व्यवस्था में कुछ बदलाव करे जो अब अभियार्थियों पर नजर आरहे है।