डेस्क : कोरोना वायरस चलते लगे लॉकडाउन के कारण छौड़ाही प्रखंड के लोग जहां तहां फस गए हैं। अब लोगों को रेस्क्यू कर छौड़ाही लाया जा रहा है। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए अंचलाधिकारी सुमंत नाथ ने बताया कि छौड़ाही प्रखंड के सैदपुर गांव के महिला बच्चे समेत 25 लोग बारात में शामिल होने उत्तर प्रदेश गए थे। जहां सभी लॉकडाउन के कारण फस गए थे।
इन लोगों को रेस्क्यू कर प्रखंड क्वॉरेंटाइन सेंटर लाया गया है। बताया कि छपरा सिवान मुजफ्फरपुर आदि जगहों पर फंसे हुए लोगों को भी सूचना के बाद रेस्क्यू कर प्रखंड क्वॉरेंटाइन सेंटर लाया गया। कई लोग खुद से यहां पहुंचे हैं सभी 61 लोगों को सोमवार को यहां स्क्रीनिंग कर सेंटर क्वॉरेंटाइन किया गया है। मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर जुबेर आलम, प्रधानाध्यापक कुशेश्वर यादव एवं एएनएम नियमित जांच एवं अनुश्रवण कर रहे हैं। क्वॉरेंटाइन सेंटर में लोगों का कहना था कि भारी कष्ट झेल कर यहां पहुंचे हैं। अब कोई दिक्कत नहीं है खाना-पीना सारी व्यवस्था प्रशासन कर रही है। अच्छा महसूस कर रहे हैं।