Maruti Omni EV : इस समय देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल को बढ़ावा दिया जा रहा है और पर्यावरण को प्रदूषण से बचने के लिए सरकार द्वारा भी इलेक्ट्रिक व्हीकल पर सब्सिडी दी जा रही है। ऐसे में अब मारुति सुजुकी भी अपनी एक कार को इलेक्ट्रिक अवतार में पेश करने जा रही है जिसका नाम, Maruti Omni है। Maruti Suzuki कंपनी की Omni भारत में सबसे लोकप्रिय कारों में से एक है और अब ये इलेक्ट्रिक अवतार में लॉन्च होने के लिए तैयार है।
आपको बता दें कि Maruti Omni EV की डिजाइन बिलकुल Maruti Omni की तरह ही होगी। लेकिन इसमें छोटे-मोटे बदलाव किए जा सकते हैं जैसे कि एक नए फ्रंट ग्रिल, नई हेडलाइट्स और नई टेललाइट्स लगाई जा सकती है। इस EV Car को एक लंबी रेंज देने के लिए कंपनी इसमें बड़ा बैटरी पैक का इस्तेमाल कर सकती है।
जाने कितनी होगी टॉप स्पीड
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जल्द ही लॉन्च होने वाली Maruti Omni EV में कंपनी द्वारा 50-60 हॉर्स पावर जनरेट करने वाली एक इलेक्ट्रिक मोटर दी जाएगी। इस दमदार इलेक्ट्रिकल मोटर से कार की टॉप स्पीड 120 किलोमीटर प्रति घंटा होने के अनुमान लगाए जा रहे है। जबकि इस मोटर के दम पर Maruti Omni EV महज 12-15 सेकंड में 0-100 किलोमीटर की स्पीड पकड़ लेगी।
कितना देगी माइलेज
जैसा कि आपको पहले ही बताया जा चुका है कंपनी अपनी Maruti Omni EV में एक बड़ा बैटरी पैक देने वाली है। इससे कार को लंबी रेंज मिलेगी। कंपनी की तरफ से ये दावा किया जा रहा है कि Maruti Omni EV को एक बार फुल चार्ज किया जायेगा तो ये आपको 200-250 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है।
कितनी होगी इसकी कीमत
इसके साथ ही अब तक कंपनी ने Maruti Omni EV की कीमत के बारे में कोई भी आधिकारिक जानकारी अब तक नहीं दी है। लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि इसकी शुरुआती एक्स शोरूम प्राइस 10-12 लाख रुपये के बीच हो सकती है। इस कार की बिक्री अगले साल 2024 के अंत में शुरू हो सकती है।