डिजिटल युग के माहौल में आजकल लोग ऑनलाइन पेमेंट की तरफ ज्यादा ध्यान देने लग गए हैं। आज हम कोई भी चीज खरीदते हैं तो Paytm, GPay या PhonePe का ही इस्तेमाल करते है, चाहे वो कोई बड़ी चीज हो या बिलकुल छोटी सी टॉफी।
कई बार हम इन ऑनलाइन ऐप के माध्यम से किसी को पैसा भी ट्रांसफर करते हैं। लेकिन कई बार हमसे किसी गलत व्यक्ति को पेमेंट हो जाता है, जिसके बाद हमें काफी नुकसान और पछतावा होता है। आजकल इस प्रकार की कई घटनाएं सुनने में आ रहे हैं जिनमें गलत नंबर पर पैसा ट्रांसफर हो जाता है।
ऐप्स की नहीं जिम्मेदारी
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि GPay, Paytm और PhonePe जैसे ऐप्स थर्ड पार्टी ऐप्स है जिनसे आजकल लोग पैसा ट्रांसफर करते है। ऐसे में अगर आप किसी गलत नंबर पर पैसा ट्रांसफर कर देते है तो इसमें ऐप्स की कोई गलती नहीं है।
ये ऐप्स आपके बैंक अकाउंट से लिंक UPI के माध्यम से पेमेंट करते है। ऐसे में अगर किसी गलत व्यक्ति को पेमेंट हो जाता है तो आप ऐप्स की मदद से नहीं बल्कि RBI द्वारा बताये गए विकल्प की मदद से पैसा वापस प्राप्त कर सकते है।
बैंक से करें सम्पर्क
सबसे पहले अगर आपने किसी गलत व्यक्ति को पेमेंट कर दिया या तो आपको अपने बैंक में जाकर संपर्क करना चाहिए। आप चाहे तो मेल करके भी इसकी जानकारी दे सकते है। ऐसे मामलों में बैंक तुरंत कार्यवाही करते हुए व्यक्ति से संपर्क करता है और पैसा वापस करवाता है। लेकिन मेल से काम ना हो तो कुछ जरूरी दस्तावेज लेकर बैंक में जाना होगा।
ये है RBI का नियम
RBI के नियमों के अनुसार गलत व्यक्ति के खाते में पैसे ट्रांसफर होते ही तुरंत आपको बैंक से संपर्क करना चाहिए जिसके बाद आपको 7 से 15 दिन के अंदर आपका पैसा वापस मिल जाता हैं। नियम के अनुसार अगर आपका पैसा खर्च कर दिया जाता है किसी दूसरे व्यक्ति को ट्रांसफर कर दिया जाता है तो आपको रिफंड दे दिया जाता है।