Author: The Begusarai
Begusarai News : मंझौल में आयोजित जन्माष्टमी उत्सव मेला बेगूसराय जिले में चर्चा का विषय बन गया है, क्योंकि इस जन्माष्टमी मेले का शुभारंभ चार-चार मंत्रियों ने साथ मिलकर किया है। मंझौल के सत्यारा चौक पर आयोजित कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री डॉ राजभूषण चौधरी निषाद ने तो बेगूसराय के प्रभारी मंत्री रामकृपाल यादव और पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने एक साथ इस मेले का आगाज किया। जो आम लोगों के लिए जिज्ञासा का विषय बन गया है। जन्माष्टमी मेले के उद्घाटन के मौके पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह…
Begusarai News : मंझौल बाजार में श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला के उद्घाटन से पूर्व केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री डा.राजभूषण चौधरी ने शनिवार की शाम में जेपी आंदोलन में शहीद हुए शहीद नित्यानंद साहू के स्मारक पर माल्यार्पण किया। शहीद नित्यानंद स्मारक पर माल्यार्पण के बाद स्थानीय आम नागरिकों और मछुआरा समुदाय के द्वारा केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री के ऊपर जेसीबी से पुष्प की वर्षा कर उनका जोरदार अभिनंदन और स्वागत किया गया। इस मौके पर जयमंगला काबर फाउंडेशन के अध्यक्ष राजेश राज ने जल शक्ति राज्य मंत्री का अभिनंदन किया। इस मौके पर मंत्री के सहयोगी पारस सहनी,…
डेस्क : विश्वविद्यालय परिसर स्थित जुबली हॉल में बीएसयूएससी, पटना से अनुशंसित सहायक प्रोफेसर (संविदा आधार) पद के अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन और काउंसलिंग-कम-ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छह विषयों के कुल 356 अभ्यर्थियों का सत्यापन निर्धारित था। इनमें 323 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जबकि 33 अनुपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी कुलसचिव सह डीएसडब्ल्यू प्रो. अशोक कुमार मेहता ने की। उन्होंने अभ्यर्थियों को उनके भावी दायित्वों, कार्यप्रणाली और विश्वविद्यालय की अपेक्षाओं से अवगत कराया। आईक्यूएसी निदेशक डॉ. जिया हैदर, डीआर-2 डॉ. कुमार मनीष, पेंशन पदाधिकारी डॉ. अताउर रहमान और प्रेस प्रभारी डॉ. दिवेश कुमार शर्मा उपस्थित रहे। मंच संचालन…
Begusarai News : बेगूसराय सदर अनुमंडल पदाधिकारी (SDM) अनिल कुमार एक बार फिर अपनी कार्यशैली को लेकर विवादों में हैं। बेगूसराय शहर के वार्ड संख्या-22 स्थित ज्वेलर्स कॉलोनी के मुख्य प्रवेश द्वार को हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई पर भाजपा नेता राजेश सोनी ने गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि बिना पूर्व नोटिस दिए कार्रवाई की गई, जबकि मामला सार्वजनिक सड़क का नहीं बल्कि निजी कॉलोनी का है। राजेश सोनी ने कहा कि जिस गेट को हटाया गया, वह उनके परिवार और ज्वेलर्स व्यवसायियों की कॉलोनी की सुरक्षा के लिए लगाया गया था। उनका दावा है कि क्षेत्र में…
Begusarai News : स्वास्थ्य सेवाओं के डिजिटलीकरण की दिशा में बेगूसराय एक बड़ा कदम बढ़ाने जा रहा है। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) के तहत बेगूसराय को बिहार का पहला डिजिटल हेल्थ मॉडल जिला बनाया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को पूरी तरह डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ना है, जिससे मरीजों और डॉक्टरों दोनों को बेहतर सुविधा मिल सके। पूर्व जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि मॉडल जिले के लिए पटना का भी चयन किया जा सकता था, लेकिन बेगूसराय पर अधिक भरोसा जताया गया क्योंकि यह जिला तेजी से डिजिटाइजेशन की दिशा में आगे बढ़…
Manjhaul News : करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद बेगूसराय जिले के अनुमंडल मुख्यालय मंझौल स्थित शताब्दी मैदान (स्टेडियम) की बदहाल स्थिति एक बार फिर सामने आई है। लगातार हो रही बारिश के बाद पूरा मैदान जलमग्न हो गया है। जयमंगला स्कूल के पीछे स्थित इस मैदान में वर्षा का पानी इस कदर जमा है कि स्टेडियम किसी झील का नजारा पेश कर रहा है। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण मैदान का अधिकांश हिस्सा पानी में डूब गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पिछले करीब 25 वर्षों में पंचायती राज संस्थाओं, विधायक एवं सांसद निधि…
Begusarai News : खगड़िया जिले के बहादुरपुर थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। बहादुरपुर थाना कांड संख्या 34/2026 के तहत ग्राम निशिहारा, पोस्ट बखरी बाजार निवासी मुखिया देवानंद राय सहित छह नामजद लोगों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राथमिकी के अनुसार, 27 जून 2026 की रात करीब 10 बजे मुखिया देवानंद राय अपने पांच सहयोगियों के साथ कथित रूप से अवैध हथियारों से लैस होकर विवादित जमीन पर पहुंचे। आरोप है कि सभी लोग जमीन पर जबरन कब्जा…
Begusarai News : बछवाड़ा प्रखंड के महमदपुर फत्ता दियारा क्षेत्र में अपराधियों द्वारा अवैध रूप से मिट्टी की कटाई और छोटे किसानों की फसल बर्बाद करने का मामला सामने आया है। स्थानीय ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर सुरक्षा और कार्रवाई की मांग की है। हथियारों के बल पर कब्जा और अवैध खनन शिकायतकर्ता देवी कुमार पिता: स्व. भास्कर कुमार ने आरोप लगाया है कि दरगहपुर निवासी सोनू कुमार, पिता स्व. बब्बन कुमार, दियारा क्षेत्र की उपजाऊ भूमि से अवैध रूप से मिट्टी कटवा रहा है। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी अपराधियों के साथ हथियारों से लैस होकर…
DESK : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद के बुढाना कोतवाली क्षेत्र से एक मजदूर के लापता होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि ओकील महतो पिछले 10 से 12 दिनों से गांव अलीपुर अटेरना स्थित हिन्द ब्रिक्स फील्ड भट्टे से गायब है, जिसका अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है। जानकारी के अनुसार, ओकील महतो भट्टे पर मजदूरी का कार्य करता था। वह अचानक बिना किसी को कुछ बताए वहां से चला गया, जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल पाया। साथी मजदूरों और परिचितों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन सफलता हाथ नहीं…
Manjhaul News : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) मंझौल नगर इकाई की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत दीनानाथ परमेश्वरी बालिका प्लस टू विद्यालय में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रिचा रानी, डेजी कुमारी और सुप्रिया ने किया। संगोष्ठी में महिला नेतृत्व, विकास और आर्थिक आत्मनिर्भरता जैसे विषयों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अमित कुमार सिंह ‘गप्पू’, जिला सह-संयोजक रवि कुमार तथा छात्र नेता कन्हैया कुमार ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं को अपनी सामूहिक शक्ति का प्रदर्शन करने और सम्मान…