Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    बेगूसराय DM के जनता दरबार में पहुंचे 26 फरियादी, जमीन विवाद से लेकर आधार कार्ड तक की शिकायतें

    November 13, 2026 5:27 pm

    वित्तीय समावेशन अभियान में बिहार में अव्वल बेगूसराय, 18 हजार से अधिक लोगों को मिली सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की सुविधा

    November 13, 2026 5:25 pm

    बेगूसराय में नशे के कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अक्टूबर में 11 तस्कर गिरफ्तार; गांजा, स्मैक और हेरोइन बरामद

    November 13, 2026 5:22 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Begusarai
    Subscribe
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Bihar»Kakolat Waterfall: बिहार में अब पर्यटकोें को लुभाएगा ककोलत जलप्रपात, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन
    Bihar

    Kakolat Waterfall: बिहार में अब पर्यटकोें को लुभाएगा ककोलत जलप्रपात, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

    Richa JhaBy Richa JhaAugust 3, 2024 8:57 pmUpdated:August 3, 2024 9:16 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Kakolat Waterfall
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Kakolat Waterfall: बिहार के प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों में शामिल नवादा के ककोलत जलप्रपात को अब और आकर्षक बना दिया गया है। यहां पर्यटक अब सुगमता के साथ पहुंच भी सकेंगे। इस कारण माना जा रहा है कि अब यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी।

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को अपनी यात्रा के दौरान इको टूरिज्म को बढ़ावा देने के भी निर्देश दिए। नवादा जिले के गोविंदपुर प्रखंड स्थित ककोलत जलप्रपात प्रकृति का बिहार को मिला अनुपम उपहार है। यहां पर्यटक आते जरूर थे, लेकिन सुविधाओं के अभाव में वे यहां पूरी तरह आनंद नहीं ले पाते थे।

    नवादा जिले के गोविंदपुर प्रखंड स्थित ककोलत जलप्रपात में पर्यटकीय सुविधाओं का लोकार्पण तथा वन विश्राम गृह ‘अरण्यधारा’ का उद्घाटन किया। आज ककोलत जलप्रपात में ईको टूरिज्म सुविधाओं के विकास कार्य का लोकार्पण होने से पर्यटकों को काफी सुविधा होगी। ककोलत जलप्रपात पर्यटकों के लिए सुगम,… pic.twitter.com/ixOJbq9DF3

    — Nitish Kumar (@NitishKumar) August 3, 2024

    ककोलत का नैसर्गिक जलप्रपात, आस पास के हरे भरे जंगल और प्राकृतिक सौंदर्य पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को यहां पर्यटकीय सुविधाओं का शिलापट्ट का अनावरण कर एवं फीता काटकर इसका लोकार्पण किया और पर्यटकों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि ककोलत जलप्रपात के आकर्षण में प्रतिवर्ष लाखों की संख्या में लोग यहां आते हैं, लेकिन ककोलत में पर्यटकीय सुविधाओं का अभाव था। मुख्यमंत्री के निर्देश पर 2022 में ककोलत जलप्रपात में पर्यटकों के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कई कार्य प्रारंभ किये गये। उन्होंने कहा कि ककोलत जलप्रपात में इको टूरिज्म सुविधाओं के विकास कार्य का लोकार्पण होने से पर्यटकों को प्राकृतिक खूबसूरती का आनंद लेने में सहूलियत होगी।

    पहले ककोलत में पहाड़ चढ़ते वक्त हमेशा पत्थरों के गिरने की संभावना बनी रहती थी, इसके कारण लोग नियमित रूप से झरने तक नहीं पहुंच पाते थे और उन्हें चोट लगने का डर रहता था, इसलिए यहां सर्वप्रथम स्टोन स्टेबलाइजेशन का कार्य कराया गया, इसमें गिरने वाले पत्थरों को लोहे के जाल से बांध दिया गया है। अब पत्थर गिरने की संभावना खत्म हो गयी है।

    ककोलत जलप्रपात तक पहुंचने के लिए सीढ़ी का निर्माण कराया गया है। झरने के नीचे वाले तालाब का पुनर्निर्माण कराया गया है और इसमें सीढ़ी भी बनायी गयी है, इससे लोग आसानी से इसमें उतरकर नहा सकेंगे। ककोलत में पत्थरों को काटकर आकर्षक भव्य मुख्य द्वार, 6 कैफेटेरिया, सेल्फी प्वाइंट, प्रशासनिक भवन, शौचालय, टिकट काउंटर, लाउंज और पर्यटन सूचना केंद्र और पानी का कुंड भी बनाया गया है। यहां ईको टूरिज्म सुविधाओं एवं अन्य विकास कार्यों के चलते इसे लोगों के लिए बंद कर दिया गया था, अब यहां पर सभी ईको टूरिज्म सुविधायें विकसित हो चुकी है। –आईएएनएस एमएनपी/सीबीटी

    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबखरी : लूट की योजना बनाते 3 शातिर अपराधी को गिरफ्तार…
    Next Article Gold-Silver Price : सावन में सोना-चांदी की कीमत में बदलाव, यहाँ चेक करें नया रेट…
    Richa Jha
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    रिचा झा ने इंदिरा स्कूल ऑफ कम्युनिकेशन से वर्ष 2021 में BAJM की डिग्री प्राप्त की है। एक साल वाइब्रेटिक मीडिया प्राइवेट लिमिटेड में हिंदी कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया है। कुछ समय पहले DNP न्यूज में भी बतौर हिंदी कंटेंट राइटर काम किया। इन्हें हिंदी कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है। अगस्त 2023 से ऋचा thebegusarai.in से जुड़ी। इन्हे लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट पॉलिटिक्स और खेल से जुड़ी खबरों को लिखने में रुझान है।

    ये भी पढ़ें।

    46वें BPSC बैच के टॉपर रहे मो. मुत्तफ़िक अहमद की IPS में पदोन्नति….

    October 17, 2026 8:24 pm

    गंगा का जलस्तर घटा फिर भी खतरे के निशान से ऊपर गंगा बेगूसराय Flood Update…

    September 14, 2026 12:10 am

    बेगूसराय में दिव्यांगजनों के लिए Job Camp, 17 सितंबर को 8 से 16 हजार तक रोजगार का मौका…

    September 13, 2026 11:57 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    बेगूसराय DM के जनता दरबार में पहुंचे 26 फरियादी, जमीन विवाद से लेकर आधार कार्ड तक की शिकायतें

    November 13, 2026 5:27 pm

    देश में बनेंगे 8 नए नेशनल हाईवे, सरकार ने 8 हाईस्पीड रोड कॉरिडोर को दी मंजूरी, जानें कहां-कहां से गुजरेगा?

    August 2, 2024 10:50 pm

    Gold-Silver Price : सोना हुआ महंगा- चांदी में भी उछाल, चेक करें अपने शहर का नया रेट…

    August 3, 2024 9:33 am

    बखरी : लूट की योजना बनाते 3 शातिर अपराधी को गिरफ्तार…

    August 3, 2024 7:11 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    बेगूसराय DM के जनता दरबार में पहुंचे 26 फरियादी, जमीन विवाद से लेकर आधार कार्ड तक की शिकायतें

    By सुमन सौरबNovember 13, 2026 5:27 pm

    बेगूसराय। आम लोगों की समस्याओं के समाधान को लेकर शुक्रवार को बेगूसराय समाहरणालय में जिला…

    वित्तीय समावेशन अभियान में बिहार में अव्वल बेगूसराय, 18 हजार से अधिक लोगों को मिली सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की सुविधा

    November 13, 2026 5:25 pm

    बेगूसराय में नशे के कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अक्टूबर में 11 तस्कर गिरफ्तार; गांजा, स्मैक और हेरोइन बरामद

    November 13, 2026 5:22 pm

    बेगूसराय के 14,040 परिवारों को मिला नया राशन कार्ड, डीएम रिची पांडेय ने लाभुकों के बीच किया वितरण..

    November 12, 2026 6:19 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: [email protected]
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.