Begusarai News : मंझौल बाजार में श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला के उद्घाटन से पूर्व केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री डा.राजभूषण चौधरी ने शनिवार की शाम में जेपी आंदोलन में शहीद हुए शहीद नित्यानंद साहू के स्मारक पर माल्यार्पण किया। शहीद नित्यानंद स्मारक पर माल्यार्पण के बाद स्थानीय आम नागरिकों और मछुआरा समुदाय के द्वारा केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री के ऊपर जेसीबी से पुष्प की वर्षा कर उनका जोरदार अभिनंदन और स्वागत किया गया।
इस मौके पर जयमंगला काबर फाउंडेशन के अध्यक्ष राजेश राज ने जल शक्ति राज्य मंत्री का अभिनंदन किया। इस मौके पर मंत्री के सहयोगी पारस सहनी, पंकज राय, दिवाकर भारती, अनुराग समेत अनेक बुद्धिजीवी मौजूद थे।
इस मौके पर कावर क्षेत्र के मछुआरों ने जेसीबी पर खड़े होकर केंद्रीय मंत्री पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। मछुआरों ने इस अवसर पर कावर समस्या को लेकर केंद्रीय मंत्री को एक ज्ञापन सौंपा। मौके पर बिहार राज्य जल श्रमिक संघ के सचिव रामबालक सहनी, रामविलास सहनी,मनोज सहनी समेत काफी संख्या में मंझौल एवं बखरी अनुमंडल के कावर क्षेत्र से जुड़े मछुआरा समुदाय एवं स्थानीय लोग मौजूद थे।


